ज्योतिष से सवाल- मेरा विवाह कब होगा?
1-नाम-अनीता (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 08 अगस्त सन् 1981
जन्म समय- प्रातः 3 बजे
जन्म स्थान- आगरा, यूपी।
सवाल-मेरा विवाह कब होगा।
जवाब- अनीता जी, आपका जन्म मिथुन लग्न में हुआ है। लग्न में राहु बैटा है, जो आपकी मानसिक अस्थिरता बनाये रखता है। सप्तम भाव में केतु है। लग्न में राहु और सप्तम में केतु होने के कारण आपकी कुण्डली में अनंत कालसर्प योग है। जिस कारण आप मानसिक परेशान रहती है और अशान्त, क्षुब्ध व अस्थिर रहती है। इसी कारणवश विवाह में बाधा आ रही है। सन् 2016 में आपका विवाह हो सकता है।
उपाय-साढ़े 08 रत्ती की पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। घर में सिद्ध कालसर्प योग शान्ति यन्त्र स्थापित करें और उसकी नियमित पूजा करें। उॅ नमः शिवायः का पाठ करें।

2-नाम-आशीष कुमार श्रीवास्तव
जन्म तिथि- 10 अप्रैल सन् 1979
जन्म समय- अपरान्ह 1:55 मिनट
जन्म स्थान- गाजियाबाद, यूपी।
सवाल- मेरी शादी कब-तक हेागी ?
जवाब- आशीष जी, आपका जन्म उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है। आप दानी, दयालु, सुशील, धैर्यवाना, कीर्तिवान आदि गुणों से सुशोभित होंगे। आपका गुरू उच्च का होकर लग्न भाव में बैठा है। लग्न में बृहस्पति उच्च का होना अच्छा नहीं माना जाता है। आपका सप्तमेश शनि द्वितीय भाव में राहु के साथ बैठकर पीडि़त हो रहा है, इसलिए विवाह में देरी हो रही है। आपका विवाह अक्टूबर 2015 से मार्च 2016 के मध्य हो जायेगा।
उपाय- साढ़े 14 रत्ती की चन्द्रमणि ताम्बे की अॅगूठी में बनवाकर कनिष्ठका अॅगुली में धारण करें। नहाने वाले पानी में थोड़ा हल्दी व केसर डालकर स्नान करें।
3-नाम-मनोज कुमार दत्त
जन्म तिथि- 15 मई सन् 1970
जन्म समय- सुबह 6:20 मिनट
जन्म स्थान- रेनूकूट
सवाल- मेरा प्रमोशन नहीं हो रहा है। कृपया बतायें प्रमोशन कब होगा।
जवाब- मनोज आपका जन्म वृष लग्न में हुआ है। लग्न में सूर्य, मंगल व शुक्र एक साथ बैठे है। आपकी कुण्डली में दशमेश शनि नीच का 12वें भाव में बैठा है। दशम भाव पद का कारक होता है और उसका मालिक कमजोर है, इसलिए आपके प्रमोशन में देरी हो रही है। वैसे आपका प्रमोशन मार्च 2015 से अगस्त 2015 के मध्य होने के आसार है।
उपाय- साढ़े 06 रत्ती का नीलम चांदी की अॅगूठी में बनवाकर मध्यमा अॅगुली में दिन शनिवार को शुद्ध करके धारण करें।
4-नाम-जनक बाधवानी
जन्म तिथि- 16 अगस्त सन् 1989
जन्म समय- सांय 5:26 मिनट
जन्म स्थान- ग्वालियर, मध्यप्रदेश।
सवाल- मेरे लिए कामर्स कोचिंग का व्यवसाय कैसा रहेगा ?
जवाब-बाधवानी जी, आपका लग्नेश शनि 12वें भाव में वक्री होकर बैठा है। अतः आप जो काम शुरू करना चाहते है, प्रथम दृष्टया आप उस पर ठीक से विचार-विमर्श अवश्य कर लें क्योंकि आपका मन अभी स्थिर नहीं है। बीकाम से सम्बन्धित ग्रह बुध है, जो आपकी कुण्डली में कमजोर है और शिक्षा का कारक बृहस्पति कुण्डली में ठीक पोजीशन में है। इसलिए आप बीकाम के साथ-2 कोचिंग में कुछ और कोर्स में भी शुरू करें।
उपाय- आप साढ़े 08 रत्ती का पन्ना चांदी की अंगूठी में बनवाकर दिन बुधवार को शुद्ध करके कनिष्ठका अॅगुली में शुद्ध करके धारण करें। आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।












Click it and Unblock the Notifications