ज्योतिष से सवाल- मेरी आर्थिक स्थिति कब ठीक होगी ?

Questions related to marriage, Money, Health and Job
1- नाम- आशुतोष बाजपेयी
जन्म तिथि- 07 जून सन् 1979
जन्म समय- सुबह 10:20 मिनट
जन्म स्थान- लखनऊ, यूपी।

सवाल- मेरी आर्थिक स्थिति कब ठीक होगी ?

जवाब- आशुतोष जी, आपकी कुण्डली में धन भाव में शनि व राहु एक साथ संग्रस्थ है, जिस कारण आप धन से परेशान रहते है। वैसे 4 दिसम्बर 2014 से कुछ परिवर्तन होगा और जून 2015 से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी।

उपाय-साढ़े 17 रत्ती का ओपेल चाॅदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अंगुली में धारण करें। शुक्रवार को उपवास रखें।

2- नाम- प्रशान्त कुमार झा
जन्म तिथि- 12 मार्च सन् 1992
जन्म समय- दोपहर 12:17 मिनट
जन्म स्थान- सीतामढ़ी, बिहार।

सवाल- क्या मुझे सरकारी नौकरी मिलेगी ?

जवाब- झा जी, आपकी कुण्डली में नौकरी का कारक मंगल उच्च का होकर आठवें भाव में विरोधी शनि के साथ बैठा है। अतः आप बैंकिग सेक्टर, इन्जीनियरिंग व मेडिकल लाइन में जॉब पा सकते है।

उपाय- आप साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य तांबें/चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।

3-नाम- नरेश कुमार होड़ा
जन्म तिथि- 21 अगस्त सन् 1982
जन्म समय- सुबह 10:44 मिनट
जन्म स्थान- रोहतक, हरियाणा।

सवाल- कृपया मुझे बतायें कि मेरी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी ?

जवाब- नरेश जी, आपकी कुण्डली तुला लग्न की है, जिसमें मंगल व गुरू एक साथ बैठें है। धनेश मंगल और लाभेश सूर्य दोनों कुण्डली में अच्छी स्थिति में है, इसलिए आप-अपने मेहनत के दम पर धीमें-2 सब कुछ हासिल कर लेंगे।

उपाय- साढ़े 11 रत्ती का माणिक्य ताॅबे/ चाॅदी में बनवाकर रविवार के दिन शु़द्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।

4- नाम- महेन्द्र कुमार (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 31 दिसम्बर सन् 1983
जन्म समय- सुबह 10:30 मिनट
जन्म स्थान- जहानाबाद, बिहार।

सवाल- सर, मेरी समस्या विवाह नहीं हो रहा है कब-तक होगा ?

जवाब- महेन्द्र जी, आपकी कुण्डली में सप्तमेश सूर्य लाभ भाव में बैठा है, जिस पर शनि की तृतीय दृष्टि पड़ रही है। इसलिए आपके विवाह में देरी हो रही है। आपका विवाह सितम्बर 2014 से मार्च 2015 के मध्य हो जायेगा।

उपाय- आप साढ़े 10 रत्ती का ओपेल चाॅदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें एंव विष्णु सहस्रनाम के कम से कम 108 पाठ का जप करायें।

5- नाम- गणेश चन्द्र कडंपाल
जन्म तिथि- 05 अक्टूबर सन् 1984
जन्म समय- सुबह 7:20 मिनट
जन्म स्थान- दिल्ली।

सवाल- सर, मै काफी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा हूं। कृपया इन समस्याओं से निकलने का हल बतायें।

जवाब- गणेश जी, आप तुला लग्न में जन्में है। इस समय आप मानसिक तनाव के कारण ठीक से नींद भी नहीं ले पा रहें है। 18 सितम्बर 2014 से आपको काफी राहत मिलने के आसार है।

उपाय-साढ़े 14 रत्ती की चन्द्रमणि चाॅदी के लाकेट में बनवाकर सोमवार के दिन धारण करें। भगवान विष्णु जी की आरधना करें।

6- नाम- मोहन भुजबल
जन्म तिथि- 02 नवम्बर सन् 1991
जन्म समय- सुबह 7:15 मिनट
जन्म स्थान- पुणे।

सवाल- भविष्य में मेरी आर्थिक स्थिति कैसी होगी ?

जवाब-मोहन जी, आपकी कुण्डली में धनेश मंगल अच्छी स्थिति में है लेकिन व लाभेश सूर्य थोड़ा कमजोर है। आप टेक्निकल तरीके से धन कमायेंगे किन्तु अत्यधिक खर्चा करने के कारण परेशान रहेंगे। कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

उपाय- साढ़े 07 रत्ती का माणिक्य तांबें की अॅगूठी में बनावाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें। स्नान वाले पानी में थोड़ा लाल चन्दन डालकर स्नान करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+