ज्योतिष से सवाल- मेरी लव मैरिज होगी या अरेन्ज मैरिज?
1- नाम- भाविका पटेल
जन्म तिथि- 17 अप्रैल सन् 1990
जन्म समय- सांय 4 बजे
जन्म स्थान- मोरबी, गुजरात।
सवाल-मेरी लव मैरिज होगी या अरेन्ज मैरिज ?
जवाब- भाविका जी, आपकी पत्री सिंह लग्न की है। लग्नेश सूर्य अपने मित्र बुध के साथ भाग्य भाव में बैठा है। यह एक अत्यन्त शुभ स्थिति है। पंचमेश गुरू लाभ भाव में बैठकर अपने ही भाव को सप्तम दृष्टि से देख रहा है। पंचम भाव प्यार का संकेतक भाव होता है। इसलिए आपकी कुण्डली में प्रेम विवाह होने की सम्भावना नजर आ रही है।
उपाय-आप साढ़े 7 रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर तर्जनी अॅगुली में शुद्ध करके गुरूवार को धारण करें।

2-नाम- रविन्द्र सिंह
जन्म तिथि- 05 अक्टूबर सन् 1987
जन्म समय-ऐटा
सवाल- क्या मुझे सरकारी जॉब मिल सकती है या नहीं ?
जवाब- रविन्द्र जी, आपको अपना जन्म समय नहीं पता है, इसलिए आपके सवाल का सटीक जवाब दे पाना थोड़ा मुश्किल है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलाॅेक 05 है और भाग्येश अंक 04 है। सरकारी नौकरी का मूलतः कारक ग्रह सूर्य होता है, जो अंक 01 का प्रतिनिधित्व करता है। जिस कारण आपको सरकारी नौकरी पाने के लिए काफी प्रयास करना पड़ेगा तभी कुछ सम्भव हो सकता है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ किया करें एंव सूर्य को जल दिया करें।
3- नाम- पंकज यादव
सवाल- क्या घर में कुबेर जी की मूर्ति रखनी चाहिए और यदि रखनी चाहिए तो घर के किस स्थान पर रखना ज्यादा शुभ होगा।
जवाब- पंकज जी, कुबेर भगवान धन के देवता है, इसलिए उन्हे घर में लगाना चाहिए। मकान में उत्तर या पूर्व-उत्तर के कोने में साफ-सफाई वाले स्थान पर लगाया जा सकता है। लेकिन उन्हे घर के बाहर बिल्कुल न लगायें और साथ में नित्य पूजन व आरती करनी चाहिए जिससे घर में सुख व समृद्धि बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications