ज्योतिष से सवाल- मेरी विदेश यात्रा के योग कब बन रहें है ?

Questions related to marriage and Job and Tour
1- नाम- अमित शर्मा
जन्म तिथि- 02 अगस्त सन् 1989
जन्म समय- 05:20 मिनट
जन्म स्थान- पलवल, हरियाणा।

सवाल- मेरी विदेश यात्रा के योग कब बन रहें है ?

जवाब-अमित जी, आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है। आप अतिभावुक प्रकृति के है, इसलिए भावनाओं में बहकर आप अव्यवाहिरक निर्णय ले लेते होंगे। जो आपके लिए हितकर नहीं है। आपको मार्च 2017 से सितम्बर 2017 के मध्य विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय- साढ़े 08 रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनावाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। स्नान वाले पानी में थोड़ी हल्दी डालकर स्नान करे।

2- नाम- राकेश भास्कर (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 19 फरवरी सन् 1978
जन्म समय- रात्रि 9:05 मिनट
जन्म स्थान- पटना, बिहार।

सवाल- सर, मुझे नौकरी कब-तक मिलेगी।

जवाब- भास्कर जी, आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है। आप दूसरों से अपेक्षा करेंगे कि वह बातचीत में सक्षिप्त हो लेकिन आप हर तथ्य का विश्लेषण विस्तार से करेंगे। आपको 2017 में नौकरी मिलने के योग बन रहें है।

उपाय- आप साढ़े 07 रत्ती का पन्ना सोने/चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन बुधवार को शुद्ध करके कनिष्ठका अंगुली में धारण करें।

3-नाम- रचना मिश्रा
जन्म तिथि- 9 जून सन् 1988
जन्म समय- रात्रि 7:30 मिनट
जन्म स्थान- देवरिया, यूपी।

सवाल- मैं जानना चाहती हूं कि मेरी अच्छी कम्पनी में जॉब कब लगेगी।

जवाब- रचना जी, आपका जन्म रेवती नक्षत्र में हुआ है। आप पवित्र ह्रदय की, कार्यो में समर्थ, सर्वजन प्रिय, संग्रामप्रिय और धन-धान्य से युक्त रहेंगी। आपको अच्छी कम्पनी में जॉब फरवरी 2015 से जून 2015 तक मिलने के आसार है।

उपाय- साढ़े 14 रत्ती का ओपेल चांदी में बनवाकर सोमवार के दिन शु़द्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें और वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें।

4- नाम- विवेक कुमार
जन्म तिथि- 15 जून सन् 1987
जन्म समय- सुबह 6:05 मिनट
जन्म स्थान- कानपुर, यूपी।

सवाल- सर मेरा सवाल है कि मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी।

जवाब- विवेक जी, आप मिथुन लग्न में जन्मे है और प्रथम भाव में बुध व मंगल एक साथ बैठे है। आप कभी एक दम विस्फोटक रूप धारण कर लेते होंगे और कभी बहुत शालीन बन जाते होंगे। छठें भाव में शनि वक्री होकर बैठा है तथा सूर्य कमजोर है। इसलिए सरकारी नौकरी के चांस थोड़ा कम है। लेकिन प्रयास करने पर बैकिंग सेक्टर में जॉब पा सकते है। नवम्बर 2015 से आपको कोई जॉब मिल सकती है

उपाय-साढ़े 12 रत्ती का इटैलियन मूंगा तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन मंगलवार को शुद्ध करके अनामिका अंगुली में धारण करें। बजरंग बाण का पाठ किया करें।

5- नाम- प्रिया शर्मा (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 02 सितम्बर सन् 1981
जन्म समय- प्रात 3:45 मिनट
जन्म स्थान- पिलखुआ, यूपी

सवाल- मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी ?

जवाब- प्रिया जी, आपके प्रथम भाव में मंगल व राहु एक साथ संग्रस्थ है। अतः आपका दिमाग क्रोध के कारण अनियन्त्रित हो जाता है, इसे नियन्त्रण में रखने का प्रयास करें। आपको 2017 से मार्च 2018 के मध्य सरकारी नौकरी मिल सकती है।

उपाय- साढ़े 20 रत्ती की चन्द्रमणि चांदी के लाकेट में बनवाकर सोमवार के दिन धारण करें।

6- नाम- टीना आहूजा
जन्म तिथि- 25 मई सन् 1987
जन्म समय- रात्रि 11:30 मिनट
जन्म स्थान- ग्वालियर, मध्यप्रदेश।

सवाल- मेरी शादी कब-तक होगी ?

जवाब- टीना जी, आपका जन्म मकर लग्न में हुआ है, जिसका स्वामी शनि आपके लाभ भाव में बैठा है। आप हर काम को बड़ी सुचारूता करने में विश्वास रखेंगी। सोंच समझकर कदम उठाने के कारण आप जल्दबाजी में कोई बड़ा जोखिम नहीं उठायेंगी। गुरू राहु के साथ बैठकर चांडाल योग बना रहा है, इसलिए विवाह में बाधा आयेगी। वैसे तो आपकी दिसम्बर 2014 में हो जानी चाहिए लेकिन यदि कोई बाधा आती है, तो फिर 2016 में विवाह होगा।

उपाय- आप नित्य प्रातः सूर्य देव को जल चढ़ायें एंव साढ़े 08 रत्ती का पोखराज सोने की अंगूठी में बनवाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+