ज्योतिष से सवाल- क्या मेरी सरकारी नौकरी लगने के योग है ?

1-नाम- अर्चना सिंह
जन्म तिथि- 29 मार्च सन् 1985
जन्म समय- रात्रि 10:20 मिनट
जन्म स्थान- रायबरेली, यूपी।

सवाल- क्या मेरी सरकारी नौकरी लगने के योग है ?

जवाब- अर्चना जी, आपकी वृश्चिक लग्न है। नौकरी का कारक मंगल अपनी मेष राशि में होकर छठें भाव में बैठा है। राहु और मंगल की युति आपको आश्ंाका ग्रस्त बनायेगी। आप प्रयास करती रहिये आपको प्रशासननिक सेवा में जाॅब मिलने के आसार नजर आ रहें है। आपको 2017 में जाॅब मिल सकती है।

उपाय- साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें। सूर्य को नियमित जल दिया करें।

Questions related to marriage, health, study and Job get answers

2-नाम- स्वेता मेहता
जन्म तिथि- 06 मई सन् 1988
जन्म समय- सांय 6:47 मिनट
जन्म स्थान- यमुना नगर, हरियाणा।

सवाल- मैं पिछले नवम्बर 2013 से अपने रिश्ते को लेकर बहुत परेशान हॅू। मैं जिसे पसन्द करती हॅू क्या उससे मेरी शादी हो पायेगी।

जवाब- स्वेता जी, आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है। आप सन्तुलित दिमाग की होगी तथा आप किसी तथ्य के गुण व अवगुण को तौलकर सत्य का विचार करेंगी। आपके पंचम भाव में राहु बैठा है और शनि की तृतीय दृष्टि पड़ रही हो, जो एक अशुभ स्थिति है। मेरे विचार से आप प्रेम विवाह न करें वरना वैवाहिक जीवन में बहुत समस्यायें आयेगी। जिसे आप चाहती है, उससे आपका विवाह हो सकता है। लेकिन काफी दिक्कतों के बाद।

उपाय- आप साढ़े 07 रत्ती का नीलम या नीली चांदी की अॅगूठी में बनवाकर मध्यमा अॅगुली में धारण करे।

3-नाम- विनय मेहरा
जन्म तिथि- 11 सितम्बर सन् 1976
जन्म समय- सुबह 10:15 मिनट
जन्म स्थान- अमृतसर, पंजाब

सवाल- मैं पिछले तीन वर्षो से अपना काम कर रहा हूॅ किन्तु उससे जो कमाई होती है। उसे मैं अपने घर नहीं ला पाता हॅू। कृपया कोई उपाय बताये ?

जवाब- विनय जी, आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है। आपका धनेश मंगल 12वें भाव में बुध व शुक्र के साथ बैठा है। इसलिए आपका भौतिक चीजों में व्यय अधिक होता है। खर्चे में करने में आप किसी का मुंह नहीं ताकते है जिस कारण आपका धन घर तक नहीं पहुॅच पाता है। आपको धन के मामलें में थोड़ा सेल्फिस होना पड़ेगा। कमाये हुये धन को अपनी स्त्री के पास रखें और जरूरत पड़ने पर उससे उधार के रूप में मांगे।

उपाय- साढ़े 09 रत्ती का पन्ना चांदी की अॅगूठी में बनवाकर कनिष्ठका अॅगुली में दिन बुधवार को शुद्ध करके धारण करें।

4-नाम- यामिनी यमुना
जन्म तिथि- 02 जुलाई सन् 1986
जन्म समय- प्रातः 4:00 बजे
जन्म स्थान- मुरसन,यूपी।

सवाल- क्या मेरी उससे शादी हो पायेगी ?

जवाब- यामिनी जी, आपका जन्म वृष लग्न में हुआ है। आपका पंचमेश बुध लाभ भाव में शुक्र के साथ बैठा है। आपका विवाह तो उससे हो सकता है लेकिन आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि सप्तम भाव में शनि बैठा जिससे आपकी मैरिज लाइफ में काफी दिक्क्ते आयेगी। अतः मेरी राय है कि आप लब मैरिज न करके अरेन्ज मैरिज करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

उपाय- आप साढ़े 08 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। शिव जी का पूजन करें एंव रूद्राष्टक का पाठ करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+