दिल से सोचते हैं 10 जनवरी को जन्में लोग

तो सुनिए 10 जनवरी यानी कि मूलांक 1+0 =1 यानी कि मूलांक 1 वाले लोग काफी प्यारे-प्यारे और स्वीट होते हैं। यह लोग दिल से सोचते हैं। यह लोग वाले लोग स्पष्ट वक्ता और निडर सवभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी की सुनते नहीं हैं इसलिए इन्हें लोग जिद्दी भी कहते हैं। ये अपने तर्कों से हर किसी की बोलती बंद करा देते हैं इसलिए इस नंबर के लोग अक्सर आपको वकालत, राजनीती या मीडिया में दिखायी देते हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन वो काफी समय तक रहता नहीं है।
हंसना-हंसाना भी इनकी प्रवृत्ति होती है। ये मीटिंग और दोस्तों की जान होते हैं। इनके बिना किसी को अच्छा नहीं लगता है। वैसे लुक के मामले में ये काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इन्हें किसी का दवाब अच्छा नहीं लगता है, ये अपने फैसले स्वयं लेते हैं, हां इनमें एक चीज और खास होती है और वो ये कि इनके पास धैर्य नाम की चीज नहीं होती।
आज जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा, आप प्यार से मुस्कुराकर दिल से इन्हें बर्थ डे विश कर दीजिेयेगा ना तो देखियेगा यह हमेशा के लिए केवल आपके ही होकर रह जायेंगे।
11 जनवरी को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications