मीठा बोलते हैं 11 फरवरी को जन्में लोग

तो सुनिए 11 फरवरी यानी कि 1+1=2 यानी कि मूलांक 2 वाले लोग काफी मीठा बोलते हैं। यह कोमल दिल वाले होते हैं। यह जानबूझकर किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं लेकिन अपनी इसी अच्छाई की वजह से यह लोगों के शिकार भी बन जाते हैं।
इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होता है, ये अपने पार्टनर की खासी केयर करते हैं, यह पैसे वाले भी होते हैं। लेकिन यह लोग किसी को आसानी से माफ नहीं करते हैं इसलिए ऐसे लोगों के प्रशंसक तो काफी होते हैं लेकिन दोस्त काफी कम। वैसे लुक के मामले में ये काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इन्हें किसी का दवाब अच्छा नहीं लगता है, ये अपने फैसले स्वयं लेते हैं। आज जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा, आप प्यार से मुस्कुराकर दिल से इन्हें बर्थ डे विश कर दीजिेयेगा ना तो देखियेगा यह हमेशा के लिए केवल आपके ही होकर रह जायेंगे।
12 फरवरी को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications