राशि और तारीखों के हिसाब से चुनिए अपने इष्टदेव को

कल हमने आपको दिन और महीने के हिसाब से आपके इष्टदेव को बताया था लेकिन आज हम आपको राशि और जन्म दिन के अंकों के हिसाब से बताते हैं कि आपके इष्टदेव कौन हैं।

दिन और महीने के हिसाब से जाने कि किस दिन करें किसकी पूजा?

राशि के अनुसार आपके इष्टदेव इस प्रकार होंगे-

  • मेष-इस राशि वाले लोग सूर्य देव का पूजन करें।
  • वृष- इन लोगों के लिए विष्णु जी की पूजा करना शुभ रहेगा।
  • मिथुन- इस राशि के जातक मां लक्ष्मी का पूजन करें।
  • कर्क- इस राशि से सम्बन्धित मनुष्य हनुमान जी का पूजन करें।
  • सिंह-इस राशि के जातक गणेश जी को अपना इष्ट मानकर पूजन करें।
  • कन्या-इन लोगों के लिए मां काली का पूजन करना हितकर रहेगा।
  • तुला-इस राशि के लोग कालभैरव या शनि देव का पूजन करें।
  • वृश्चिक- इस राशि के जातक कार्तिकेय जी का पूजन करें।
  • धनु- इस राशि के पुरूष-स्त्री हनुमान जी का पूजन करें।
  • मकर- मकर राशि के लोगों के लिए दुर्गा जी का पूजन करना लाभकारी रहेगा।
  • कुम्भ-कुम्भ राशि के जातक विष्णु जी या सरस्वती जी का पूजन करें।
  • मीन-मीन राशि वाले लोग शिव जी की पूजा करें तथा पूर्णिमा के चाॅद को अध्र्य देकर दर्शन करें।

आईये अब स्लाइडों के जरिये जानते हैं जन्मतिथि के अनुसार उनके इष्टदेव के बारे में। जिन जातकों को अपनी जन्म तारीख पता है किन्तु जन्म महीना व वर्ष नहीं पता है। ऐसे लोग अपने इष्टदेव के बारें में जानें।

1, 10, 19 या 28

1, 10, 19 या 28

यदि अपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आप सूर्य देव का पूजन करें।

2, 11, 20 या 28

2, 11, 20 या 28

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 28 तारीख को हुआ है, वे लोग शिव जी का पूजन करें।

3, 12, 21 या 30

3, 12, 21 या 30

यदि अपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो आप-अपने गुरू देव या गणेश जी का पूजन करें।

4, 13, 22 या 31

4, 13, 22 या 31

यदि अपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो आप सूर्य देव का पूजन करें।

5, 14 या 23

5, 14 या 23

यदि अपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आप विष्णु जी का पूजन करें।

6, 15 या 24

6, 15 या 24

जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, वे लोग लक्ष्मी जी का पूजन करें एंव अपने शुक्र ग्रह को मजबूत करें।

7, 16 या 25

7, 16 या 25

जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, वे लोग शिव-पार्वती जी का पूजन करें।

8, 17 या 26

8, 17 या 26

यदि अपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो आप शनि देव जी का या कालभैरव का पूजन करें।

9, 18 या 27

9, 18 या 27

जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, वे जातक हनुमान जी का पूजन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+