अगर बॉस के चहेते बनना चाहते हैं तो करें यह उपाय
1- बॉस गुरू का कारक है, इसलिए आप-अपने गुरू ग्रह को प्रसन्न करने के लिए उपाय करें। जैसे केसर का तिलक लगायें और केले का सेंवन करें।
2- यदि आपका बॉस आपको आये दिन तंग किया करता है तो आपका उसका नाम लेकर लगातार 40 दिन तक एक लौंग को जलाना होगा। ऐसा करने से शीघ्र ही आपका बॉस आपके प्रति सहानुभूति रखने लगेगा।
3- आपकी जन्मपत्री में यदि दशमेश पीडि़त है और षष्ठेश भाव सन्धि में फॅसा है या फिर शत्रु राशि में पड़ा है तो आपकी बॉस से पटेगी नहीं। ऐसे में आप-अपने बॉस को हरे रंग की वस्तुयें भेंट करेंगे तो लाभ होगा।
4- यदि आपकी बॉस कोई महिला है तो उसे खुश रखने के लिए शुक्र व चन्द्र का उपाय करना होगा क्योंकि ये दोनों ग्रह स्त्री कारक है। चांदी के गिलास में पानी पियें एंव थोड़ा सा कपूर उसका नाम लेकर जलायें।
5- आपका बॉस यदि वृद्धावस्था की श्रेणी में आता है और उसके चहेते आप बनना चाहते है तो शनि का उपाय करना होगा। जैसे- शनिवार के दिन शराब या कोई धूम्रपान करने से बचना होगा एंव शनि यन्त्र को शुद्ध करके धारण करना होगा।













Click it and Unblock the Notifications