ज्योतिष की भविष्यवाणी- कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?

'दिल्ली दिल वालों की है' ऐसा कहा जाता है, किन्तु दिल्लीवासियों के दिलों पर कौन राज करेगा? यह जानना दिलस्प होगा ना? आइये जानते है ग्रह नक्षत्रों के आकलन पर दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। आम आदमी, भ्रष्ट आदमी या फिर खास आदमी? चलिये एक-एक कर तीनों का ज्योतिषीय आंकलन करते हैं।
अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल का जन्म अगस्त 16 सन 1968 को रात्रि 11:46 बजे पर हुआ था। उस समय धरती पर वृष लग्न उदित हो रही थी। वृष एक स्थिर राशि है, जिस वजह से आपके स्वभाव में सिथरता एंव अधिकार की भावना विद्धमान है। आप स्वभाव से हठी व दृढ़ निश्चयी हैं। आप गंभीर, विचारशील एंव सामाजिक जीवन में दिखावट पर अधिक जोर देते हैं।
केजरीवाल की जन्मतालिका में वर्तमान में गुरु की दशा में शुक्र की अन्तर एंव गुरु की प्रत्यन्तर दशा चल रही है। गुरु अष्टमेश एंव लाभेश होकर चतुर्थ खाने में सिंह राशि में बैठा है। शुक्र लग्नेश व षष्ठेश का कारक होकर चतुर्थ भाव में सूर्य व बुध के साथ संग्रस्त है। शुक्र एक स्त्री कारक ग्रह है, इसलिए वर्तमान मुख्यमंत्री से केजरीवाल की कड़ी प्रतिस्पर्धा है। लग्न में उच्च का चन्द्र बैठा है। चन्द्र मन का संकेतक है जिस कारण केजरीवाल की मानसिक शक्ति में तर्क करने की उच्च प्रबलता परिलक्षित होती है।
शनि अपनी नीच राशि मेष में होकर भाग्य भाव और दशम भाव का प्रतिनिधित्व कर रहा है। विषाक्त नामक कालसर्प योग है, जो जातक के जीवन को अत्यन्त रहस्यमय बना देता है। शनि जनता एंव राजनीति दोनों का संकेतक है। अत: दिल्ली के चुनाव में केजरीवाल को खुद का जीतना तो मुशिकल है, लेकिन उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को लगभग 4 सीटें मिल सकती हैं।
शीला दीक्षित
दिल्ली पर 15 वर्षों से राज करने वाली शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 र्इ0 को अपरान्ह 1:20 बजे कपूरथला में हुआ था। शीला दीक्षित के जन्म समय में क्षितिज पर कर्क लग्न उदित हो रही थी। कर्क एक चर राशि है। आप अत्यधिक कल्पनाशील एंव परिवर्तनशील विचारों की होगी। आपकी चित्त वृतित असिथर किन्तु किंचित मात्रा में अन्तदृष्टि से सम्पन्न होगी। आपको अपमान से बड़ा डर लगेगा ऊपर से एक मजबूत किलेबन्दी करेंगी जिससे आपके मर्म को चोट न लगे।
आपकी कुण्डली में इस समय राहु की महादशा में राहु की अन्तर एंव शनि का प्रत्यन्तर शुरू हो गया है। राहु एक छाया ग्रह है, जिसका स्वयं का अपना कोर्इ असितत्व नहीं है। राहु जिस राशि में होता है या फिर जिस ग्रह की दृष्टि राहु पर पड़ती है, उसी के अनुसार वह फल देता है। राहु नीच का होकर पंचम भाव में सिथत होकर अनुराधा नक्षत्र पर कब्जा जमाये हुये है। पंचम भाव पर मंगल, बुध व शुक्र इन तीनों ग्रहों की सप्तम दृष्टि है। इसलिए राहु इन तीनों का मिला-जुला प्रभाव देगा। यह तो तय है कि जनाधार में कमी आयेगी लेकिन शीला दीक्षिति स्वंय की इज्जत बचाकर कांग्रेस को लगभभग 20 सीटें जरूर दिला देंगी।
डा. हर्षवर्धन
भाजपा के सीएम इन वेटिंग डा. हर्षवर्धन का जन्म 13 दिसम्बर सन 1954 को हुआ था। हर्षवर्धन की नाम राशि कर्क है, भाजपा की नाम राशि धनु हुर्इ और दिल्ली की नाम राशि मीन है। कर्क का स्वामी चन्द्र है तथा धनु और मीन का मालिक बृहस्पति है। इनके स्वामी आपस में मित्रता का भाव रखते है। गुरु एंव चन्द्र का आपस में मिलना एंव दृष्टि सम्बन्ध गजकेसरी योग का निमार्ण करता है। यह संजोग हर्षवर्धन एंव भाजपा दोनों के लिए हितकारी साबित होगा।
अंक विज्ञान के अनुसार हर्षवर्धन का नामाक अंक 04 है, भाग्यांक अंक 08 है और मूलांक 04 अंक है। अंक 04 एंव अंक 08 आपस में मैत्री सम्बन्ध रखते है। दिल्ली में मतदान की तिथि 04 दिसम्बर है और चुनाव परिणाम 08 दिसम्बर को आयेगा। इन दोनों तिथियों के अंक 04 एंव 08 हर्षवर्धन के क्रमश: नामाक और भाग्यांक है।
नियति नेता को चुनती है, नेता नियति को नहीं। इन सभी संकेतो को मिलाने पर परिणाम यह आता है कि डा. हर्षवर्धन भापजा को लगभग 40 सीटें दिलाकर पूर्ण बहुमत से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनकर इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगें।












Click it and Unblock the Notifications