राशियों के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक
सावन के महीने में शिव पूजन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस मौके पर शिव जी का अभिषेक एंव पूजन करने पर ग्रहो का अनुकूल फल मिलने लगता है। शिव को प्रसन्न करने के लिए राशियों के मुताबिक पूजन करें। नवग्रह शान्ति के लिए आप आप निम्न प्रकार से शिवलिंग का अभिषेक एंव की पूजा कर सकते हैं।
सूर्य- आक पुष्प एंव बिल्व पत्र से शिवलिंग की पूजा करें।
चन्द्र- दूध में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।
मंगल- गिलोय बूटी के रस से अभिषेक करें।
बुध- बिधारा की जड़ के रस से शिव जी का अभिषेक करें।
गुरू- दूध में हल्दी मिलाकर अभिषेक करें।
शुक्र- पंचामृत एंव शहद व घी से अभिषेक करें।
शनि- गन्ने का रस व छाछ से शिव जी का अभिषेक करें।
शिव पूजन की विधि राशि के अनुसार

मेष
मेष- शिव जी को लाल चन्दन व लाल रंग के फूल चढ़ायें तथा नागेश्वराय नमः का जाप करें।

वृष
वृष- चमेली के फूल चढ़ायें तथा रूद्राष्टाकर का पाठ करें।

मिथुन
धतूरा, भांग चढ़ायें साथ में पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करें।

कर्क
भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करें और रूद्राष्टाधयी का पाठ करें।

सिंह
कनेर के लाल रंग फूल अर्पित करे तथा शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या
बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि चढ़ायें और पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करें।

तुला
मिश्री मिले दूध से शिव का अभिषेक करें तथा शिव के सहस्त्रनाम का जाप करें।

वृश्चिक
गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ चढ़ायें और रूद्राष्टक का पाठ करें।

धनु
पीले फूल अर्पित करें एंव खीर का भोग लगायें और शिवाष्टक का पाठ करें।

मकर
शिव जी को धूतरा, फूल, भांग एंव अष्टगंध चढ़ायें और पार्वतीनाथाय नमः का जाप करें।

कुम्भ
शिव जी का गन्ने के रस से अभिषेक करें एंव शिवाष्टाक का पाठ करें।

मीन
शिव जी पर पंचामृत, दही, दूध व पीले फूल चढ़ायें एंव चन्दन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करें।












Click it and Unblock the Notifications