स्वप्न और उनके जीवन में प्रभाव- भाग 3
Recommended Video

हमारा यह कॉलम लगातार पाठकों द्वारा पसंद। पाठकों ने कमेंट के माध्यम से हमें कई प्रश्न भेजे, जिनके जवाब देने के प्रयास हमने सपनों के प्रभाव के भाग-3 में किये हैं। सपने में क्या देखने से क्या होता है, यह पढ़ने से पहले सपनों की संक्षिप्त परिभाषा। प्रसद्धि दार्शनिक हिप्पोक्रेटस का मानना था कि निद्रा के समय आत्मा शरीर से अलग होकर विचरण करती है और ऐसे में जो देखती है या सुनती है वही स्वप्न है।
अरस्तू ने अपनी पुस्तक ''पशुओं का इतिहास'' में लिखा है कि केवल मनुष्य ही नहीं अपितु भेड़, बकरियां, कुत्ते, घोड़े इत्यादि पशु भी स्वप्न देखते है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा मनुष्य हो जो सपने न देखता हो। सपने सभी देखते है फर्क सिर्फ इतना होता है कि कुछ लोग कभी-2 सपने देखते है और कुछ लोगों के सपने धारावाहिक की तरह चलते है। अधिकतर हम वही सपने देखते है, जिन विषयों की कल्पनायें एंव उन पर विचार करते है, लेकिन कुछ सपने ऐसे भी होते है, जिनके बारे में न हमने कभी देखा न सोचा है और न ही कल्पना की है।
पढ़ें- इसी सीरीज के भाग 1, भाग 2, भाग 3, भाग 4, भाग 5

धार्मिक ग्रंथ
यदि आपने सपने में किसी भी धार्मिक ग्रन्थ को देखा है तो ज्ञान प्राप्त की ओर अग्रसर होंगे।

फल
सपने में फल देखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे रुके हुए काम बनते हैं।

झाग वाला दूध
सपने में झाग वाला दूध देखने से भविष्य में आर्थिक लाभ होगा।

साधारण दूध
यदि आपने सपने में केवल दूध देखा है, तो आपके शत्रु शान्त होने वाले है।

ऊपर चढ़ते हुए
यदि आप स्वंय को ऊंचाई पर चढ़ते हुये देखे तो भविष्य में आप बहुत उन्नति करेंगे।

मानव शरीर
सपने में मानव के मांस को देखना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि आपको धन लाभ होने वाला है।

हत्या
यदि सपने में किसी की हत्या होते देंखे तो आप सावधान हो जाइये। कोई आपके खिलाफ षड़यन्त्र रच रहा है।

गर्भवती महिला अगर आलिंगन देखे
कोई गर्भवती महिला सपने में किसी के साथ स्वंय को आलिंगनबद्ध देखे तो उसे प्रसव में समस्या आयेगी।

देव की प्रतिमा
यदि आप कोई देव प्रतिमा देंखे तो आपके लिए शुभ होगा। सारे रुके हुए काम जल्द ही बनेंगे।

खुद को जलता हुआ
यदि कोई व्यक्ति अपने को आग में जलता देखे तो उसे भविष्य में सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ेगा।

अपने ही अंग कटते हुए देखें
यदि आपने सपने में अपने पैर को कटते देखें अथवा पैर में कष्ट देखे तो यात्रा में बाधायें आयेंगी।

सफेद वस्त्र में
आप स्वयं को अथवा किसी अन्य को सफेद वस्त्र में देखें तो आपके लिये शुभ है।

पीले रंग के कपड़ों में
कोई पीले वस्त्र में देखें तो वह दीर्घकालीन अस्वस्थता का सूचक है।

काले रंग के वस्त्र में
काले वस्त्र में देखें तो कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है।

लाल वस्त्र में
कोई लाल वस्त्र में दिखे तो वह कोई प्रशंसनीय कार्य करने वाला है।

फटे कपड़ों में
यदि कोई फटे वस्त्र में दिखे तो वह किसी बड़ी चिन्ता से मुक्त होने वाला है।

बर्फबारी
आपने सपने में यदि बर्फ गिरते हुयी देखी है, तो शत्रुओं द्वारा रचे गये किसी षड़यन्त्र में आप फॅस सकते है।

सूखा वृक्ष
यदि आप कोई सूखा वृक्ष देंखे तो आपको किये गये कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

पानी पीना
सपने में पानी पीना शुभ संकेत है किन्तु यदि आप पानी में डूब रहें है तो भविष्य में आप किसी बड़ संकट में फॅसने वाले है।

धरती से पानी
यदि आप जमीन में से पानी निकलता हुआ देंखे तो आपकी किसी शतु्रता होने वाली है।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications