Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सपने भाग 6: क्‍या होता है जब सपने में दिखे पानी

सपनों के प्रभाव अथवा सपनों की व्‍याख्‍या के इस कॉलम में हमें पाठकों की ओर से ढेर सारा फीडबैक मिल रहा है, उसी के आधार पर हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे ज्‍योतिष लखनऊ के पं. अनुज के शुक्‍ल द्वारा लिखित इस कॉलम में आप यह जान सकते हैं, कि सपने में क्‍या देखने से क्‍या फल मिलते हैं।

सपने में पानी देखने से क्‍या होता है, यह सवाल हमसे बहुत पूछा गया। इसके जवाब आपको हमारे इस कॉलम के पांच भागों में से किसी एक में जरूर हो जायेगा। स्‍लाइडर में आप इस भाग के सपने देख सकते हैं। अगर इस स्‍लाइडर में आपको जवाब नहीं मिलें, तो आप इस कॉल्‍म के भाग 1, भाग 2, भाग 3, भाग 4 और भाग 5 पढ़ सकते हैं।

हमारे इस कॉलम को आगे पढ़ने से पहले आंख बंद करें और ध्‍यान करें कि आपने आज रात सपने में क्‍या देखा। उसके बाद हमारे इस कॉलम के सभी भाग ध्‍यान से पढ़ें, निश्चित रूप से आपको कहीं न कहीं ज्‍योतिष की इस विधा पर विश्‍वास जरूर हो जायेगा। यह सीरीज काफी लंबी है पढ़ने के लिये एक-एक स्‍लाइड पलटते जाइये और पढ़ते जाइये।

सपनों के प्रभाव भाग 1, भाग 2, भाग 3, भाग 4, भाग 5

नग्न महिला

नग्न महिला

यदि आप सपने में किसी नग्न महिला का फोटो बना रहें है, तो दुर्भाग्यपूर्ण घटनायें घट सकती है।

बौने स्त्री-पुरूष

बौने स्त्री-पुरूष

यदि आप सपने में किसी बौने स्त्री-पुरूष को देखते है, तो कम से कम आपका आने वाला वर्ष अच्छा रहेगा।

आपकी टोपी फट गयी

आपकी टोपी फट गयी

यदि आप सपने में देखे की आपकी टोपी फट गयी है अथवा गिर गयी है, तो आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

स्‍वयं को भूखा देखें

स्‍वयं को भूखा देखें

यदि कोई स्वयं को भूखा देखता है और वह किसी से कुछ मांग नहीं रहा है, तो वह स्वयं के परिश्रम से धनवान व सम्पत्तिवान होगा।

रेलवे स्टेशन

रेलवे स्टेशन

आप यदि सपने में किसी बस अडडे अथवा रेलवे स्टेशन के पास खड़े है, तो आप यात्रा करेंगे।

सिर दर्द

सिर दर्द

यदि आप सपनें में अपना सिर दर्द होते देखें तो अपनी गुप्त बातों को सार्वजनिक न होने दें अन्यथा हानि हो सकती है।

मैदान

मैदान

यदि सपनें में आप किसी ऐसे मैदान को देखें जॅहा सिर्फ खेल प्रतियोगिता होती है, तो आपको कोई पद की प्राप्ति हो सकती है।

Wheels

यदि आप-अपने सपनें में वाहन का पहिया निकलते हुये देख रहें है, तो कोई संकट आने वाला है।

रोते हुये बच्चे

रोते हुये बच्चे

यदि आप किसी रोते हुये बच्चे का सपना देख रहें है, तो कोई विपत्ति आने वाली है।

घोड़ी का प्रसव देखते है

घोड़ी का प्रसव देखते है

यदि आप सपनें में किसी घोड़ी का प्रसव देखते है, तो आपके घर में कोई मांगलिक उत्सव होने वाला है।

किसी समुद्र, जहाज के केबिन में बैठे है

किसी समुद्र, जहाज के केबिन में बैठे है

यदि आप सपने में किसी समुद्र, जहाज के केबिन में बैठे है, तो आप किसी मुकदमें में फॅसने वाले है तथा पराजय और धन की हानि भी होगी।

कोहरा

कोहरा

यदि आप सपने में कोहरा देखते है, तो आपके सामने कठिनाईयां आने वाली है।

अपने पैर धो रहें

अपने पैर धो रहें

सपने में आप-अपने पैर धो रहें तो चल रही समस्या से मुक्त होंगे।

ज्योतिषी

ज्योतिषी

यदि आप सपने में किसी ज्योतिषी के पास जाते है तो आपके सामने समस्या खड़ी हो सकती है।

घोड़ो वाली बग्घी पर बैठे है

घोड़ो वाली बग्घी पर बैठे है

सपनें में आप दो घोड़ो वाली बग्घी पर बैठे है, तो आप धनवान बन सकते है।

सुनने की क्षमता कमजोर हो गयी है

सुनने की क्षमता कमजोर हो गयी है

यदि आप सपने में महसूस करते है, कि आपकी सुनने की क्षमता कमजोर हो गयी है, तो आप कठिनाईयों व समस्याओं से मुक्त होने वाले है।

आग बुझाने वाली गाड़ी

आग बुझाने वाली गाड़ी

यदि आप सपने में आग बुझाने वाली गाड़ी को तेजी से देखते है, तो आपकी आर्थिक समस्या समाप्त होने वाली है।

सपने में ही कोई और सपना देख रहें है

सपने में ही कोई और सपना देख रहें है

यदि आप सपने में ही कोई और सपना देख रहें है, तो आपने जो भी देखा होगा। वह सच होगा।

कंघे से बाल खींच रहें है

कंघे से बाल खींच रहें है

यदि आप सपने में कंघे से बाल खींच रहें है, तो धन-धान्य से परिपूर्ण होने वाले है।

किसी नाले को लांघ रहें है

किसी नाले को लांघ रहें है

आप सपने में किसी नाले को लांघ रहें है, तो धन की समस्या एंव सामाजिक व पारिवारिक संकटो से मुक्त होंगे।

आकाश

आकाश

यदि आप सपने में साफ आकाश देखते है, तो धन की स्थिति सुदृढ़ होगी।

सपने में पानी में डूब रहे है

सपने में पानी में डूब रहे है

यदि आप सपने में पानी में डूब रहे है, तो आपकी सन्तान एंव परिवार पर कोई विपत्ति आने वाली है।

सपने में पानी देखना

सपने में पानी देखना

सपने में पानी देखना या उस पे तैरने से आप पर संकट आयेगा किन्तु उसका समाधान निकल आयेगा।

चार-पांच लोग एक साथ भोजन कर रहें है

चार-पांच लोग एक साथ भोजन कर रहें है

यदि आप सपने में देखते है, कि चार-पांच लोग एक साथ भोजन कर रहें है, तो इसका मतलब किसी परिचित, रिलेशन या अन्य कहीं पर किसी के मृत्यु की सूचना मिलेगी।

बच्चा खो गया है

बच्चा खो गया है

यदि आपने सपने में देखा है कि कोई बच्चा खो गया है, तो अपको किसी ओर से किसी नजदीकी की मृत्यु की सूचना मिलेगी।

पूर्वज को देख रहें है

पूर्वज को देख रहें है

यदि आप सपने में किसी पूर्वज को देख रहें है, तो आपके वंश में वृद्धि होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+