17 अक्टूबर को जन्में लोग होते हैं मेहनती
तो सुनिए.. 17 अक्टूबर यानी 1+7= 8 यानी कि मूलांक 8 और मुलांक 8 वाले लोग काफी मेहनती होते हैं। इस मूंलाक वाले अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हैं। ये भावुक होने के साथ-साथ व्यावाहरिक भी बहुत होते है। इस नंबर वाले जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। इनकी कोशिश ये ही होती है कि ये किसी को दर्द ना पहुँचाये।
इन्हें हमेशा अच्छे साथ की जरूरत होती है। इनके साथ एक ही कमी होती है और वो ये कि ये इन्हें हर चीज बहुत देर में मिलती है, अपनी मंजिल पाने के लिए इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये आकर्षक छवि के मालिक होते हैं। चेहरे पर मुस्कान लिए ये हर चीज का सामना बखूबी करते हैं लेकिन ये अक्सर अपनी अच्छाई के कारण ही मारे जाते हैं। दिल पर भरोसा करने वाले यह लोग प्रेम को काफी महत्व देते हैं औऱ जीवन में अपनी मेहनत से हर चीज बैलेंस करके चलते हैं औऱ कामयाब भी होते हैं।
यह कलाकार प्रवृत्ति के लोग होते हैं अक्सर इनकी रूचि फैशन जगत, टीवी, फिल्मों, पेटिंग और कुकिंग में होती है। कहानियों और उपन्यासों का भी शौक यह लोग रखते हैं। इन्हें संगीत भी आकर्षित करता है। इसलिए इस नंबर वाले लोगों के लिए गिफ्ट खरीदना काफी आसान होता है। आपको पता है कि 17 तारीख के लोग दिमाग से ज्यादा दिल से सोचते हैं इसलिए इनके लिए प्यार औऱ अपनापन ही काफी मायने ऱखता है इसलिए आज के दिन जन्में लोगों को अगर आप लोग मुस्कुराहट के साथ गुलाब का फूल भी देगे तो भी यह तोहफा यह लोग पलकों पर बिठा कर रखेंगे।
18 अक्टूबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए शुक्रवार का इंतजार कीजिये और इस पेज का अपना बुकमार्क बना लीजिये जिससे आप जरूरत के हिसाब से इस पेज को रीफ्रेश करने पर अपन मनचाहे अंकों के बारे में जान सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications