घर में सोच समझकर लगायें पेंटिंग

Paintings
लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज कुमार शुक्‍ल यहां पर आपको बता रहे हैं घर में होने वाले वास्‍तु दोषों के बारे में और साथ में देंगे उन सभी के उपाय भी। इन उपायों को कर के आप अपने घर से वास्‍तु दोष खत्‍म कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख समृद्धि ला सकते हैं। यहां पर दी जा रही टिप्‍स खास तौर से घर की साज-सज्‍जा को लेकर हैं। जानिए घर में कैसी पेंटिंग्‍स लगानी चाहिये।

1- अत्यन्त गहरे रंगों से निर्मित सकारात्मक उर्जा का क्षय करते है। अतः चित्रों में कम से कम गहरे रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

2- युद्ध एंव झगड़ो वाले चित्रों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

3-झुर्रीदार एंव उदास चेहरों वाले वृद्धों के चित्रों को भी घर पर नहीं लगाना चाहिए।

4- हिंसात्मक पशुओं के चित्रों को लगाना भी शुभ नहीं माना जाता है।

5- घर में उन पेंटिंग एंव चित्रों को घर में नहीं लगाना चाहिए जिनमें पैनी नोंके अथवा मोड़ बनते हो या फिर औजारों की तरह दिखने वाले हो।

6- उन चित्रों को भी घर में स्थान नहीं देना चाहिए जिनमें भूत-प्रेत जैसी चीजें अथवा वातावरण की छाप हो।

7- सुनसान वन, दलदल अथवा उससे सम्बधित सीनरी को भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

8- गंदे, दरिद्रतापूर्ण अथवा भयानक दिखने वाले चित्रों को भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

9- बहुत समय पुरानी पेंटिंग अथवा चित्रों को भी बदल देना चाहिए। क्योंकि इनसे नाकारात्मक उर्जा का प्रवाह होने लगता है।

उपरोक्त सावधानियां बरतने से अनेक प्रकार की नकारात्‍मक ऊर्जा से बचा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+