वास्तु के अनुसार करें बेड का चयन

Bedroom
आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में अधितर लोग अनिद्रा के शिकार होते हैं, क्योंकि वह शायद जाने.अनजाने में अपने पलंग या बेड का ऐसा चयन करते हैं जो देखने में आकर्षक लगें और उनके वहां आने वाले लोग उस बेड का मूल्य पूछेंगे। आप सोचते हैं कि लोग सुंदर बेड न देखकर आपके बेडरूम की बुराई कर सकते हैं। जाहिर है आप अपना स्‍टैंडर्ड मेनटेन रखना पसंद करते हैं। लेकिन क्‍या आपको पता है कि वास्‍तु के अनुसार बेड का गलत चयन आपकी नींदें उड़ा सकता है।

गहरी नींद आरामदायक बिस्तरों पर नहीं मिलती है। उसके लिए बेड रूम में सकारात्मक उर्जा का होना अनिवार्य है। हम आपको वास्तु के अनुसार यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि आपका बेड या पलंग कैसा हो-

1. चैकोर तकिया वाला पलंग या बेड पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों का पृथ्वी तत्व में जन्म हुआ हैए उनके लिए चैकोर प्रकार के तकिया शुभ माने जाते है। चैकोर तकिया वाले पलंग या बेड उन लोगों के लिए भी शुभ होते हैं, जो किसी प्रकार का व्यवसाय करते है।

2. अर्ध चनद्रकार या गोल तकिये वाला पलंग या बेड वायु तत्व का प्रतिधिनित्व करता है। जो लोग फैक्टरीए कारखानेए पेपर मिलए शुगर मिल या लकड़ी के कारखाने में कार्यरत होए उनके लिए इस प्रकार का पलंग या बेड विशेष लाभकारी रहता है।

3. तिकोने कोने वाला पलंग या बेड किसी भी जातक के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस प्रकार के बेड में अग्नितत्व की प्रधानता रहती हैं, जिसके फलस्वरूप नींद में बाधा पहुंचती है।

4. लहरदार घेरों वाला पलंग या बेड जल तत्व का प्रतीक माना जाता है। जल तत्व में जन्म लेने वाले व्यक्तियों जैसे- कलाकार, संगीतकार, डिजाइनकार एंव राजनैतिक व्यक्तियों के लिए विशेषकर लाभकारी प्रतीत होता है। जिन जातकों का चन्द्रमा बलवान होए उनके लिए भी इस प्रकार के बेड शुभ माने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+