शनि ने बदला घर, जानिए राशियों पर प्रभाव

Saturn
पंडित अनुज के शुक्‍ल

ज्येष्ठ मास कृष्ण एकादशी 16 मई सन 2012 दिन बुधवार मीन राशिस्थ चन्द्रमा के समय कुछ समयावधि के लिए शनि वक्री/मार्गी होकर कन्या राशि में प्रातः 6:36 मि0 पर प्रवेश करकर 4/08/2012 तक भ्रमण करेगा।

कन्या राशि में शनि के गोचर का द्वादश राषियों पर प्रभाव-

मेष- इस राशि के लिए शनि लौह पाद का रहेगा। सामर्थ क्षमता में वृद्धि, शासन की कृपा एंव प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ सम्बन्ध बनेंगे। कुछ लोगों को नेत्र रोग एंव धन का अपव्यय होगा।

वृष- शनि स्वर्णपाद का रहेगा जिसके फलस्वरूप स्त्री, सन्तान एंव परिवार में कष्टकारी स्थिति बनी रहेगी। शरीर में वात रोग के कारण सीने में दर्द हो सकता है। सफेद वस्तुयें, वस्त्र, वाहन आदि से लाभ भी मिल सकता है।

मिथुन- इस राशि वालों पर शनि ताम्रपाद का रहेगा। चिन्ता, धन का अधिक का अपव्यय एंव माता को शारीरिक कष्ट की आशंका। सरकारी लोगों को शासन से लाभ मिलेगा। मित्रों से सुख एंव शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

कर्क- इस राशि वालों पर शनि रजतपाद का रहेगा। मन व्याकुल रहेगा तथा कुछ लोगों को शासन से सम्मान मिलेगा। स्त्रियों को सुख एंव धन लाभ होगा।

सिंह- इस राशि वालों पर शनि लौहपाद का रहेगा। कुछ लोगों को मुख व नेत्र पीड़ा हो सकती है। घरेलू खर्चो में वृद्धि होगी। सरकारी कर्मचारियों को शासन का भय रहेगा।

कन्या- इस राशि वालों पर शनि ताम्रपाद का रहेगा। शिर व छाती में पीड़़ा हो सकती है। क्रय-विक्रय में लाभ, स्त्री, सन्तान का सुख। कुछ लोगों की प्रतिष्ठा में कमी एंव विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला- इस राशि वालों पर शनि स्वर्णपाद का रहेगा। नेत्र तथा पेट रोग हो सकता है। मित्रो से कलह, वाद-विवाद, चोरी आदि होने की आशंका नजर आ रही है। किसी अपेक्षित कार्य में अड़चने उत्पन्न हो सकती है।

वृष्चिक- इस राशि वालों पर शनि रजतपाद का रहेगा। स्त्रियों को विशेष सुख बना रहेगा। पराक्रम, मान-सम्मान एंव आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।

धनु- इस राशि वालों पर शनि लौहपाद का रहेगा। व्यवासय में धन का निवेश चिन्ता का विषय बन सकता है। कुछ लोगों को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। धन के मामलों में सावधनी अपेक्षित है। स्त्री सुख व मनोरंजन का आनन्द प्राप्त होगा।

मकर- इस राशि वालों पर शनि ताम्रपाद का रहेगा। पुत्र, मित्र एंव स्त्री को कष्ट रह सकता है। व्यावसायी वर्ग को धन का लाभ होगा। सरकारी नौकरी को भय बना रहेगा।

कुंभ- इस राशि वालों पर शनि रजतपाद का रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि, धन का लाभ एंव विरोधियों पर विजय मिलेगी।

मीन- इस राशि वालों पर शनि स्वर्णपाद का रहेगा। सन्तान से सम्बन्धित चिन्ता, पारिवारिक में उथल-पुथल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धन के मामलों में सफलता प्राप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+