शनि के बाद गुरु ने बदला घर, राशियों पर प्रभाव

Jupiter, Saturn
वर्तमान संवत् 2069 में ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी, दिनांक 17 मई सन् 2012 को मीन राशिस्थ चनद्रमा के समय बृहस्पहति प्रातः 9:34 मि0 पर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा तथा वर्षान्त तक वहीं पर मार्गी/वक्री गति से संचरण करता रहेगा।

वृष राशि में बृहस्पति के गोचर का द्वादश राषियों पर प्रभाव-

मेष- इस राशि वालों पर गुरू लौहपाद का रहेगा। मित्रों से बैर, भय, दुःख, चिन्ता एंव धन का अपव्यय बना रहेगा। कुछ लोगों के परिवार में कलह की स्थिति बनी रहेगी। व्यवसायी एंव नौकरी वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृष- इस राशि वालों पर गुरू स्वर्णपाद का रहेगा। अरोग्यता, मान-सम्मान एंव वाहन आदि का सुख प्राप्त होने की सम्भावना है। पुत्र से सम्बनिधत चिन्ता दूर होगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।

मिथुन- इस राशि वालों पर गुरू ताम्र्रपाद का रहेगा। विवेकशीलता से सम्मान मिलेगा। लम्बित कार्यो में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। स्त्री, मित्र एंव पुत्र का सुख एंव सहयोग मिलेगा

कर्क- इस राशि वालों पर गुरू रजतपाद का रहेगा। सद्बुद्धि से अच्छे कार्यो की ओर मन अग्रसर होगा। सुन्दर स्त्रियों से मधुरता रहेगी। अधिक चालाकी सम्बन्धों में विछोभ पैदा कर सकती है।

सिंह- इस राशि वालों पर गुरू लौहपाद का रहेगा। परिवार में विरोध, मित्रों से मन-मुटाव, प्रवास आदि हो सकता है। शरीर में दुर्बलता रहने की आशंका रहेगी।

कन्या- इस राशि वालों पर गुरू ताम्रपाद का रहेगा। व्यवसाय में लाभ एंव प्रवास से धन की प्राप्ति होगी। स्त्री, सन्तान सुख एंव प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला- इस राशि वालों पर गुरू स्वर्णपाद का रहेगा। परिवार में विरोध, शतु्रओं में वृद्धि होगी। विविध प्रकार की चिन्तायें बनी रहेंगी। किसी वस्तु की चोरी होने की आशंका रहेगी।

वृष्चिक- इस राशि वालों पर गुरू रजतपाद का रहेगा। अध्ययन में रूचि, सन्तान सुख, सद्बुद्धि एंव मित्रों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सक्रियता से लाभ मिलेगा।

धनु- इस राशि वालों पर गुरू लौहपाद का रहेगा। जीवन साथी का सुख व सहयोग बना रहेगा। भूमि के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। कुछ लोगों को वाहन का सुख प्राप्त होगा। अर्थ से लाभ मिलेगा।

मकर- इस राशि वालों पर गुरू ताम्रपाद का रहेगा। परिश्रम से कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। श्रम के द्वारा धन का लाभ हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों को शासन से लाभ मिलेगा।

कुम्भ- इस राशि वालों पर गुरू रजतपाद का रहेगा। विविध वस्तुओं का क्रय करने का अवसर प्राप्त होगा। स्त्रियों को सतसंग करने अवसर प्रदान होगा जिससे उनके मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। शरीरिक स्वस्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन- इस राशि वालों पर गुरू स्वर्णपाद का रहेगा। परिवार से सुख एंव सहयोग मिलेगा। भाग्य पक्ष में मजबूती आयेगी। कुछ लोगों को शासन से लाभ मिल सकता है। सत्कर्मो की ओर मन अग्रसर होगा।

कल यानी 16 मई बुधवार को शनि ने घर बदला था, पढ़ने के लिए PREVIOUS पर क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+