धनतेरस पर कैसे करें पूजा?

पूजन विधि-
धन त्रयोदशी के दिन घर के मुख्द्वार पर यमराज के निमित्त दीपदान करना चाहिए। रात्रि को एक दीपक में तेल, एक कौड़ी, काजल, रोली, चावल, गुड़, फल, फूल व मीठे के सहित दीपक जलाकर यमराज का पूजन करना चाहिए। दीप प्रज्जवल्लित करते समय निम्न मन्त्र से प्रार्थना करनी चाहिए।
मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्याय सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यजः प्रीयतामित।।
इस बार धन त्रयोदशी ( धन तेरस ) 11 नवम्बर दिन रविवार को मध्यान्ह 1:28 मि. से 12 नवम्बर दिन सोमवार को प्रातः 10:33 मि. तक है। प्रदोष व्यापनी त्रयोदशी 11 नवम्बर को मनाई जायेगी परन्तु उदयव्यापनी त्रयोदशी 12 नवम्बर को है।
खरीददारी का शुभ मुहूर्त- 11 नवम्बर अपरान्ह 1:30 मि. से 12 नवम्बर प्रातः 10:25 मि तक।
व्यवसाय के लिए शुभ मुहूर्त- 11 नवम्बर मध्यान्ह 2:10 मि0 से सांय 6:30 मि0 तक।
धनतेरस के दिन नाम राशि के अनुसार करे' खरीददारी तो, धन के लिए तरसना नहीं पड़ेगा।
मेष- इस राशि वाले जातक तांबे से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी करें तो लाभप्रद रहेगा।
वृष- इस राशि वाले जातक चांदी से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी करें। जैसे-चाॅदी का सिक्का, चम्मच, गणेश जी की मूर्ति आदि।
मिथुन- इस राशि वाले जातक शंख, मोतियों की माला, मछली घर और भगवान विष्णु की मूर्ति खरीद सकते है।
कर्क- इस राशि वाले जातक, झीलों तथा पहाड़ों वाली सीनरी, सजावट से सम्बन्धित वस्तुयें, मैरून रंग के पर्दे, बेडसीट, डिनर सेट आदि खरीद सकते है।
सिंह- इस राशि वाले जातक सोने से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है।
कन्या- इस राशि वाले जातक इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है। जैसे- मोबाइल, लेपटाट, टीवी, फ्रिज, एसी और मिक्सी आदि।
तुला- इस राशि वाले जातक कृत्रिम ज्वैलरी, दुर्गा जी की मूर्ति और सभी प्रकार के वाहनों की खरीददारी कर सकते है।
वृश्चिक- इस राशि वाले जातक पीतल से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है।
धुन- इस राशि वाले जातक लाल रंग के गुलदस्ते एंव क्राकरी से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है।
मकर- इस राशि वाली महिलायें चांदी से निर्मित वे वस्तुयें जो पैरों में पहनने वाली हो। इस राशि वाले पुरूष एक नारियल खरीद सकते है।
कुम्भ- इस राशि वाले जातक हनुमान जी की पंचमुखी की मूर्ति, बांस का पौधा और संगीत से सम्बन्धित वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है।
मीन- इस राशि वाले जातक चीनी के सिक्के, घड़ी, पुस्तकें, पेन, आदि खरीद सकते है।












Click it and Unblock the Notifications