फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को दें राशि के अनुसार तोहफा
[पं. अनुज के शुक्ल] 4 अगस्त दिन रविवार को मनाये जाने वाले फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती का पैगाम देने में युवा तैयारी में जुटे हुये हैं। सम्बन्धों में मजबूती होनी चाहिये, मित्रता के लिये किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं है। यह तो कहीं पर, किसी से और कभी भी हो सकती है। मित्रता एक अनमोल बन्धन है। जो लागों को भावनाओं से जोड़ता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो सामाजिक रूप से थोपा नहीं जाता है।
परन्तु आज के भौतिक वादी युग में लोग एक दूसरे से अपने निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिये मित्रता का अवसर तलाश करते हैं। मित्र हमारे जीवन में जल की तरह होना चाहिए जिसका न कोई रूप, है और न रंग परन्तु फिर भी वह जिस के साथ मिल जाता है, उसकी महत्ता कई गुना बढ़ जाती है। मित्र उसी प्रकार आवश्यक है जिस प्रकार जीवन के लिये जल। सुख व दुःख का मुक्त आदान-प्रदान यदि मित्रता की परिभाषा कही जाये तो आज के समय में लोगों के पास मित्रों का अभाव है।
मित्र को उपहार दें राशि के अनुसारः
यदि कोई जातक किसी के प्रति मित्रता के भाव रखता है तथा उसे मजबूत करने के लिये कोई उपहार देना चाहता है। तो आइये जानते है कि किस राशि के लोग किस रंग का उपहार भेंट करें तो उन्हे सफलता मिलेगी।

मेष
मेष- इस राशि वाले लोग यदि गुलाबी रंग का कोई भी उपहार देंगे तो उनकी मित्रता कुबूल की जायेगी।

वृष
वृष- इस राशि वाले क्रीम रंग का कोई भी उपहार भेंट करें।

मिथुन
मिथुन- इस राशि वाले चाकलेटी रंग का उपहार दें।

कर्क
कर्क- इस राशि वाले जातक सफेद रंग की वस्तु उपहार में दें।

सिंह
सिंह- ये जातक सिन्दूरी रंग की कोई भी वस्तु भेंट करें।

कन्या
कन्या- इन जातकों को गहरे हरे रंग की वस्तु भेंट करनी चाहिए।

तुला
तुला- इस राशि वाले जातक ग्रे रंग की वस्तु उपहार में दें।

वृश्चिक
वृश्चिक- इस राशि वाले लोग लाल रंग की वस्तु उपहार में दें।

धनु
धनु- इस राशि वाले जातक हल्के नारंगी रंग की वस्तु उपहार में भेंट करें।

मकर
मकर- इस राशि वाले लोग बैंगनी रंग की कोई भी वस्तु उपहार स्वरूप भेंट कर सकते है।

कुम्भ
कुम्भ- इस राशि वाले जातक गहरे नीले रंग की वस्तु उपहार में भेंट करें।

मीन
मीन- इस राशि वाले लोग पीले रंग की वस्तु को उपहार स्वरूप भेंट कर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications