चीनी राशि सर्प: चुनौतीयों के लिए हरदम तैयार

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमने नीचे जिन वर्षों का उल्लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि सर्प होती है-
4 फरवरी 1905 से 25 जनवरी 1908 तक।
23 जनवरी 1917 से 11 फवरी 1918 तक
10 फवरी 1929 से 30 जनवरी 1930 तक।
27 जनवरी 1941 से 15 फवरी 1942 तक
14 फवरी 1953 से 3 फरवरी 1954 तक।
21 फरवरी 1965 से 21 जनवरी 1966 तक।
18 फरवरी 1977 से 7 फरवरी 1978 तक।
6 फरवरी 1989 से 26 जनवरी 1990 तक।
24 फरवरी 2001 से 11 फरवरी 2002 तक।
इस राशि का तत्व अग्नि है एंव पूर्व-दक्षिण अथवा आग्नेय कोण पर इसका विशेष प्रभाव रहता है। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक बेहद आकर्षक व्यक्तित्व के होते है। इस राशि में जन्म लेने वाली स्त्रियां अत्यिधिक सुंदर, बुद्धिमान आकर्षक व समझदार होती है। इस राशि वाले जातकों का दिमाग हमेशा ऐसे कार्यों में लगा रहता है, जिसमें कुछ नवीनता की जा सके। इनका दिमाग हर चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार रहता है।
ये निर्णय लेने में अपना समय बर्बाद नहीं करते हैं। इनका एकान्तप्रिय स्वभाव कभी-कभी दूसरों से सम्बन्ध स्थापित करने में कठिनाईयां पैदा कर देता है। ये कोई भी कार्य करतें है, उसमें अपनी भावनाओं को जोड़ देते है जिसके कारण कोई गलत कार्य नहीं कर पाते है। ये अपने विरोधियों को माफ नहीं करते है, और समय आने पर उसका प्रतिउत्तर जरूर देते है। ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन से कठिन परिश्रम करने से घबराते नहीं हैं। यही इनकी सफलता का सूत्र है।
सर्प राशि वाले जातकों का अधिकतर परिवार बड़ा होता है। इन्हे अपनी जीविका के लिए भटकना नहीं पड़ता है। ये अपने जीवन साथी के प्रति सहानुभूति एंव गहरी संवेदनशीलता रखते है। ये दिन की अपेक्षा रात्रि में अधिक कार्य करना पसन्द करते है। ये अपने से छोटे स्तर के लोगों को दबाव में रखकर गर्व महसूस करते है। सर्प राशि वाले जातक दूसरों की हॅसी-मजाक उड़ाने वाले तथा झगड़ा करने वाले होते है। प्रेम संबंधों के मामलें में इनकी एक विशेष पसन्द होती है, जिसमें कोई समझौता नहीं करते है। ये शिक्षक, प्रबन्धक, सामाजिक सलाहकार, दार्शनिक, ज्योतिषी तथा हस्त रेखा विशेषज्ञ भी होते है।












Click it and Unblock the Notifications