क्या आपको भी लगता है कि AI आपकी नौकरी छीन लेगा? तो घबराएं नहीं, इन 5 टिप्स को करें फॉलो
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपकी नौकरी खा जाएगा? हर सेक्टर में AI के आने से नौकरियों की परिभाषा बदल रही है। बड़ी कंपनियां "ऑपरेशनल एफिशिएंसी" के नाम पर हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। IBM ने कई पदों पर भर्ती रोक दी और अब कस्टमर सपोर्ट से लेकर डाटा एंट्री तक की नौकरियां खतरे में हैं।
लेकिन अगर आपको भी ऐसा लगता है कि AI आपकी नौकरी सकता है तो घबराने की जरूरत नहीं है-बल्कि अब जागने का समय है।वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मुताबिक, 2025 तक 85 मिलियन नौकरियां खत्म होंगी, लेकिन उसी समय 97 मिलियन नई नौकरियां भी आएंगी-जो मनुष्य और मशीनों के बीच नए संतुलन पर आधारित होंगी। तो सवाल ये है -क्या आप खुद को बदलने के लिए तैयार हैं? यहां हम आपको पांच ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो अस्थिर जॉब मार्केट में आगे रहने में आपकी मदद कर सकते हैं।

1️⃣ लगातार सीखते रहें
आज के दौर में किसी भी स्किल की वैधता सिर्फ 3 से 5 साल की रह गई है। छोटे कोर्स करें, माइक्रो-क्रेडेंशियल लें, नई टेक्नोलॉजी सीखें-चाहे वो डिजिटल टूल्स, डाटा लिटरेसी या डिजाइन थिंकिंग हो। Coursera, edX, Khan Academy जैसे प्लेटफॉर्म सिर्फ छात्रों के लिए नहीं, आपके लिए भी हैं, जॉब प्रूफ बनने के लिए आपको नई चीजों सीखते रहनी होगी।
2️⃣ वो स्किल्स सीखें जो मशीनें कभी नहीं सीख सकतीं
AI गिनती कर सकता है, प्लान बना सकता है। लेकिन वो संवेदनाएं, रचनात्मकता और सहानुभूति नहीं दे सकता। स्टोरीटेलिंग, लीडरशिप, नेगोशिएशन, क्रिएटिविटी जैसे चीजों पर फोकस करें। UX डिजाइनर, शिक्षक, थेरेपिस्ट जैसे रोल्स अब फिर से ट्रेंड में हैं-क्योंकि ये AI-प्रूफ हैं।
3️⃣ AI से डरें नहीं, उसके साथ काम करना सीखें
कई लेखक अब ChatGPT के सहारे तेजी से आइडिया बना रहे हैं। डाटा एनालिस्ट मशीन लर्निंग के जरिए बेहतर एनालिसिस कर रहे हैं।
डिजाइनर कई टूल्स से नई क्रिएटिव दुनिया बना रहे हैं। AI को दुश्मन नहीं, पार्टनर बनाइए।
4️⃣ मल्टी-डोमेन स्किल्स बनाएं - हाइब्रिड प्रोफेशनल बनें
अब सिर्फ एक फील्ड में माहिर होना काफी नहीं। अगर आप मार्केटिंग के साथ कोडिंग भी जानते हैं, या डाटा एनालिस्ट के साथ कम्युनिकेशन में माहिर हैं-तो आप कहीं अधिक उपयोगी और सुरक्षित हैं। आपको अब हाइब्रिड प्रोफेशनल बनने की जरूरत है।
5️⃣ वो काम करें जिसमें रणनीति और फैसले लेने की जरूरत हो
AI टास्क पूरा कर सकता है, लेकिन "क्या करना है" का फैसला नहीं कर सकता। मैनेजमेंट, स्ट्रैटेजी, टीम लीडिंग, पॉलिसी मेकिंग जैसे रोल्स को अभी भी इंसान ही निभा सकता है। इन रोल्स की ओर बढ़ें, ताकि आपकी वैल्यू सिर्फ स्किल्स में नहीं बल्कि फैसलों में हो।
AI आपकी जगह ले सकता है-अगर आप उसी जगह अटके रहें। लेकिन अगर आप सीखते रहें, बदलते रहें और स्मार्ट प्लान बनाएं-तो AI आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications