AI से दिखती है क्रिकेट की ये सभी चीजें, क्या टीवी पर आपने नहीं किया कभी नोटिस?
AI in Cricket: क्रिकेट अब सिर्फ मैदान पर नहीं, तकनीक की लैब में भी खेला जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ने क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। अब न सिर्फ खेल को देखने का अनुभव बदला है, बल्कि आंकड़ों की समझ और विश्लेषण का स्तर भी कई गुना बढ़ गया है।
सबसे बड़ा उदाहरण है हॉकआई टेक्नोलॉजी। AI की मदद से अब बॉल की ट्रैजेक्टरी, स्पीड और इम्पैक्ट का सटीक विश्लेषण संभव है। LBW हो या कैच विवाद, AI आधारित DRS ने अंपायरिंग में पारदर्शिता लाई है।

AI से बने हाइलाइट्स और कैमरा कंट्रोल
अब AI खुद पहचानता है कि कब चौका लगा, कब विकेट गिरा और तुरंत हाइलाइट बना देता है। कई टूर्नामेंट्स में ऑटोमैटिक कैमरा मूवमेंट और क्लिप्स जनरेशन AI से हो रहा है। इससे सोशल मीडिया और ऐप्स पर तुंरत कंटेंट मिल जाता है।
कमेंट्री और आंकड़ों में AI की भूमिका
AI रीयल टाइम में आंकड़े तैयार करता है, किस बल्लेबाज़ ने किस बॉलर के खिलाफ कैसा खेला, किस पिच पर कौन सफल रहा। कई बार AI आधारित सुझाव कमेंटेटर्स तक भी पहुंचाए जाते हैं ताकि दर्शकों को बेहतर विश्लेषण मिले।
जीत के प्रिडिक्शन में AI
लाइव मैच के दौरान स्क्रीन पर जो "भारत की 78% जीत की संभावना है" जैसी प्रेडिक्शन दिखती है, वो AI मॉडल्स द्वारा रन रेट, विकेट, ओवर और पिच डेटा के आधार पर बनाई जाती है।
आने वाले समय में क्या होगा
भविष्य में AI से वर्चुअल कमेंट्री, पर्सनल हाइलाइट्स, और इंटरएक्टिव ब्रॉडकास्टिंग और भी बेहतर होगा। कई ऐप्स में तो AI वॉयस से मैच रीकैप भी जनरेट होने लगे हैं।
AI ने क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग को सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए ज्यादा इंटेलिजेंट और इंटरेक्टिव बना दिया है। अब हर बॉल, हर रन और हर फैसले के पीछे डेटा और दिमाग दोनों नजर आता है, आने वाले समय में इसमें और ज्यादा सुधार होते चला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications