AI Free Future Tarot Reading: अपना फ्यूचर आपके हाथ में, मुफ्त में सीख सकते हैं टैरो कार्ड रीडिंग

AI Free Future Tarot Reading: तकनीक के इस दौर में भविष्य जानना हो या फिर कुंडली मिलान करनी हो, इसके लिए ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं है। अब भारत में बैठकर अमेरिका के किसी टैरो कार्ड रीडर से आप रीडिंग ले सकते हैं। बिहार के किसी गांव में हों और अपनी कुंडली मिलान करानी है, तो दक्षिण भारत के किसी विद्वान ज्योतिषी की मदद ले सकते हैं।

हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी यह काम बखूबी कर रहा है। इसमें टैरो कार्ड रीडिंग से लेकर, हाथ देखना और न्यूमरोलॉजी वगैरह सब शामिल है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब न सिर्फ लोगों को उनके भविष्य से जुड़ी जानकारी दे रहा है, बल्कि उन्हें टैरो कार्ड रीडिंग जैसे रहस्यमय विषयों को मुफ्त में सीखने का मौका भी दे रहा है।

ai free future tarot reading

यह भी पढ़ें: AI Use In Election: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ही तय करेगा चुनावों की दिशा? जानें चुनावी प्रणाली पर AI का असर

AI Free Future Tarot Reading: टैरो रीडिंग सीखें घर बैठे

कई वेबसाइट्स और ऐप्स पर यूज़र केवल अपना नाम, जन्मतिथि या कोई प्रश्न डालकर अपने जीवन से जुड़े लव, करियर, पैसे और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर तुरंत भविष्यवाणी जान सकते हैं। इतना ही नहीं एआई से अब कुंडली मिलान भी हो रहा है। कुछ ऐप तो टैरो और रेकी के जरिए सुधार उपाय भी सुझाते हैं। AI टैरो रीडर्स एक एल्गोरिदम की मदद से काम करते हैं जो हजारों पुराने टैरो कार्ड रीडिंग डेटा और सिंबॉलिज़्म को सीखकर रियल टाइम में आपके सवालों के जवाब देते हैं।

इसके लिए अब किसी महंगे इंसानी टैरो एक्सपर्ट की ज़रूरत नहीं पड़ती है। कुछ प्लेटफॉर्म से कि Palmistry AI, TarotBot, या MyTarot AI तो यूजर्स को खुद टैरो सीखने की सुविधा भी देते हैं। यहां आप अपने सवालों के जवाब जान सकते हैं और अगर ज्योतिष और टैरो की दुनिया में दिलचस्पी है, तो खुद भी ये सब कुछ सीख सकते हैं।

फ्री में कैसे सीखें टैरो?

अगर आप खुद टैरो रीडर बनना चाहते हैं तो अब उसके लिए भारी फीस भरने की जरूरत नहीं। यूट्यूब पर सैकड़ों एक्सपर्ट्स फ्री कोर्स, लाइव सेशन्स और प्रैक्टिस गाइड उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही, कुछ मोबाइल ऐप्स भी हैं जहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए टैरो कार्ड रीडिंग सीख सकते हैं।

- जैसे कि Labyrinthos Tarot, Golden Thread Tarot, या Tarot Academy वगैरह पर शुरुआती लेवल की टैरो रीडिंग सीख सकते हैं। एआई के जरिए कई कोर्स एडवांस लेवल के हैं, जिसके लिए फीस चुकानी पड़ सकती है।

- विशेषज्ञों की राय है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में आज ज्योतिष और टैरो जैसी परंपरागत विधाएं पहले से ज्यादा सर्वसुलभ हुई हैं। अब यह सिर्फ विश्वास नहीं है, बल्कि सामान्य अनुभव का हिस्सा हैं। लोग अब मनोरंजन, आत्म-जागरूकता और मानसिक संतुलन के लिए भी इन टूल्स का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पति रोहित शेखर की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद अपूर्वा शुक्ला सीख रही हैं टैरो कार्ड रीडिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+