AI Dinosaur: अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आएगा करोड़ों साल पहले का खतरनाक जीव, AI से बनेगा 3D मॉडल
AI Dinosaur News: डायनासोर आज भी साइंस-फिक्शन फिल्मों का जरूरी किरदार है। हालांकि, धरती पर अब डायनासोर नहीं दिखते हैं। माना धरती पर से इस जीव को विलुप्त हुए करोड़ों साल हो चुके हैं। अब आप डायनासोर देख सकते हैं और चौंकिए मत आपको असल में इसे करीब से देखने का मौका मिलेगा। अब AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिखाएगा। AI के जरिए आप डायनासोर एक बार फिर देख पाएंगे। आइए जानते हैं कि ये डायनासोर कैसा दिखेगा और इसके लिए आपको क्या करना होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असल डायनासोर नहीं ला सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिक 3D के जरिए इसका हू-ब-हू मॉडल तैयार कर देंगे। साथ ही, डायनासोर के इस मॉडल का इस्तेमाल वैज्ञानिक अपनी रिसर्च के लिए भी कर सकेंगे।

AI Dinosaur से पता चलेगा जानवर के बारे में सब कुछ
आपने अब तक फिल्मों या हो सकता है कि म्यूजियम में ही डायनासोर देखे होंगे। अब AI हूबहू डायनासोर खड़ा कर देगा, जिसे आप देख सकते हैं। लोगों को पता लग जाएगा कि करोड़ों साल पहले का यह खतरनाक जीव कैसा दिखता था। इसका आकार, शरीर की क्रियाएं और बाकी चीजें कैसे काम करती थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अवशेषों के आधार पर एक 3D मॉडल तैयार करेगा। इन तस्वीरों के जरिए वैज्ञानिक भी डायनासोर के अवशेषों का अध्ययन करेंगे।
यह भी पढ़ें: India China AI Deal: चीन ने मांगा भारत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए साथ, इन क्षेत्रों में भारत करेगा मदद
रिपोर्ट की मानें तो डायनासोर का पूरा DNA उपलब्ध नहीं है, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से इसके कुछ हिस्सों का अनुमान लगाने में वैज्ञानिकों को मदद मिलेगी। AI की मदद से ना सिर्फ डायनासोर की तस्वीरें, बल्कि उसके वीडियो भी बनाए जा सकेंगे। वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इससे वैज्ञानिकों और आम लोगों को डायनासोर को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं बातचीत का अनुभव भी ले सकेंगे। यह लोगों के लिए रोमांचक अनुभव जरूर होगा। लोगों को एक लुप्तप्राय वन्यजीव को देखने और उसे करीब से समझने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: AI Volcano Video: जापान में फटने वाला है 300 साल से शांत ज्वालामुखी? एआई ने बताया कैसा भयावह होगा मंजर












Click it and Unblock the Notifications