'नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति', लखीमपुर खीरी में लगे प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर

लखीमपुर खीरी, अक्टूबर 12। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को फिर से लखीमपुर खीरी जा रही हैं, जहां वो 3 अक्टूबर की घटना में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास सभा में शामिल होंगी। प्रियंका के लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले जिले के अंदर कुछ पोस्टर और होर्डिंग्स देखे गए हैं, जिनमें ये लिखा गया है कि कांग्रेस 3 अक्टूबर की घटना को लेकर सिखों के प्रति झूठ सहानुभूति दिखा रही है। इन पोस्टर और होर्डिंग्स में 1984 सिख दंगों का भी जिक्र किया गया है, जो इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देशभर में हुए थे। इन दंगों के लिए कांग्रेस पार्टी को ही जिम्मेदार माना जाता है।

क्या लिखा है पोस्टर्स और होर्डिंग्स में?

क्या लिखा है पोस्टर्स और होर्डिंग्स में?

लखीमपुर खीरी जिले में लगाए गए इन पोस्टर्स और होर्डिंग्स में लिखा है, "नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूती, खून से भरा है दामन तुम्हारा, तुम क्या दोगे साथ हमारा, नहीं चाहिए साथ तुम्हारा।" एक अन्य पोस्टर में लिखा है कि 1984 सिख दंगों के जिम्मेदार लोगों से हमें झूठी सहानुभूति नहीं चाहिए, क्योंकि हम सिखों के जख्मों पर नमक नहीं लगाना चाहते। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी पिछले एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार लखीमपुर खीरी जा रही हैं। इससे पहले वो राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी गई थीं, जहां उन्होंने मृतक किसान के परिवार से मुलाकात की थी।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Case: किसानों की श्रद्धांजलि देने पहुंची Priyanka और Rakesh Tikait | वनइंडिया हिंदी
    लखनऊ में भी लगे थे पोस्टर

    लखनऊ में भी लगे थे पोस्टर

    आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी को लेकर इसी तरह के पोस्टर लखनऊ में भी देखने को मिले थे। उन पोस्टर्स में राहुल और प्रियंका को लेकर लिखा था कि सिख दंगों के जिम्मेदार लोगों से हमें झूठी सहानुभूति नहीं चाहिए। इन पोस्टर्स और बैनर में लिखा था, "राहुल-प्रियंका वापस जाओ" आपको बता दें कि ये पोस्टर लखनऊ में तब लगे थे, जब वो लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर जाने वाले थे।

    किसी नेता को मंच पर आने की अनुमति नहीं होगी- BKU

    किसी नेता को मंच पर आने की अनुमति नहीं होगी- BKU

    वहीं प्रियंका गांधी के लखीमपुर खीरी आने को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कहा है कि घटना में मारे गए चार किसानों के लिए अंतिम प्रार्थना के दौरान किसी भी राजनेता को किसान नेताओं के साथ मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि प्रियंका गांधी 3 अक्टूबर को लखीमपुर में मंगलवार को वहां हुई हिंसा में मारे गए किसानों के "एंटी अरदास (अंतिम प्रार्थना)" में शामिल होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+