क्या पाकिस्तान में खेलने जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम? भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला

IND vs PAK Series: खेल गलियारों में लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। भारत सरकार ने अपनी खेल नीति को लेकर एक ऐसी स्पष्टता जारी की है जो आने वाले समय में न केवल क्रिकेट बल्कि हर बड़े खेल आयोजन की दिशा तय करेगी।

खेल मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ फिलहाल किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं है। यह फैसला एक ऐसे समय में आया है जब खेल प्रेमी दोनों देशों के बीच मैदान पर भिड़ंत देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

ind vs pak

भारत-पाकिस्तान सीरीज पर अहम फैसला

भारत सरकार के ताजा रुख के अनुसार भारतीय टीमें पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगी और न ही पाकिस्तान की किसी टीम को द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए भारत आमंत्रित किया जाएगा। मंत्रालय का यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।

हालांकि सरकार ने यह स्पष्ट किया गया है कि बहुपक्षीय टूर्नामेंट जैसे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी या ओलंपिक जैसे आयोजनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। यानी प्रशंसकों को वैश्विक टूर्नामेंट के मंच पर तो महामुकाबला देखने को मिलेगा लेकिन द्विपक्षीय स्तर पर अभी लंबा इंतजार बाकी है।

वीजा नियमों को बनाया जाएगा सरल

भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी का सपना देख रहा है, इसलिए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मानकों का सम्मान करते हुए यह भी कहा है कि बहुपक्षीय आयोजनों के लिए इंटरनेशनल प्लेयर्स अधिकारियों को वीजा देने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

हाइब्रिड मॉडल एक रास्ता

इसका सीधा असर आगामी बड़े टूर्नामेंटों पर पड़ेगा। अब यह लगभग तय है कि आईसीसी के बड़े मुकाबलों के लिए हाइब्रिड मॉडल ही एकमात्र रास्ता होगा, जहां भारतीय टीम अपने मैच तटस्थ स्थानों जैसे श्रीलंका या यूएई में खेलेगी। मैदान के बाहर की कूटनीति ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब तक सीमा पार के हालात नहीं सुधरते, तब तक क्रिकेट के मैदान पर दोस्ती वाली सीरीज की गुंजाइश न के बराबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+