Maharashtra Politics: शरद पवार की NCP का कांग्रेस में विलय होगा? क्‍या होगी टूट, सुप्रिया सुले ने दिया जवाब

Maharashtra Politics: महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद शरद पवार की एनसीपी को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। एक तरफ जहां शरद गुट की एनसीपी के महायुति में शामिल होने की चर्चा हो रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में एनसीपी (एसपी) में इसके विजल की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Advertisement

हालांकि एनसीपी (एसपी) की अध्‍यक्ष सुप्रिया सुले ने कांग्रेस में उनकी पार्टी की विलय की अटकलों को खारिज कर दिया है। मीडिया के सामने उन्‍होंने खुलकर कहा कि महाराष्‍ट्र में महाविकास अघाड़ी और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर इंडिया का एनसीपी (एसपी) हिस्‍सा है। हमारी पार्टी की कांग्रेस में विलय की कोई बातचीत नहीं हो रही है।

Advertisement

पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने क्‍या किया था दावा?

बता दें कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने दावा किया था कि कि एनसीपी (एसपी) के पांच से छह लोकसभा सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं। इस दावे को भी सुप्रिया सुले ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा शरद पवार की पार्टी के सभी सांसद- विधायक एकजुट हैं।

शरद पवार से कांग्रेस ने की थी ये गुजारिश

बता दें उद्धव की शिवसेना के 6 सांसदों की बगावत के बाद महाराष्‍ट्र में लगातार बदलाव होने के दावे और संभावना जताई जा रही है। शिवसेना यूबीटी के बाद एनसीपी (एसपी) के सांसदों के बगावत करने के कयास लगाए जाने लगे। वहीं इस सबके बीच कांग्रेस नेता चाव्‍हान ने भी शरद पवार से मूल संगठन कांग्रेस में वापस आने और एनसीपी (एसपी) के पार्टी में आने की अपील की थी।

Advertisement

इसी बीच मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधानसभा कार्यालय में शरद पवार की उनकी पार्टी के साथ मुलाकात के बाद दावा किया जाने लगा कि उनकी एनसीपी (एसपी) का भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति गठबंधन में शामिल हो सकता है। हालांकि पार्टी की कार्यकारी अध्‍यक्ष सुप्रिया सुले ने 10 जुलाई को इन सभी अलटकों और दावों को बेबुनियादी बताते हुए खारिज कर दिया है।

Advertisement

कांग्रेस में विलय पर क्‍या बोलीं सुपिया सुले?

बारामती में मीडिया से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा, एनसीपी (एसपी) किसी भी विलय की बातचीत में शामिल नहीं है और ना ही हमें ऐसा कोई प्रस्‍ताव मिला है और ना ही हमने ऐसा कोई प्रस्‍ताव दिया है। एनसीपी (एसपी) महाराष्‍ट्र में एवीए और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्‍सा है।

Advertisement

'कांग्रेस और एनसीपी एसपी के अच्‍छे संबंध हैं'

सुप्रिया सुले ने कहां कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के बीच अच्‍छे संबंध है और वे राजनीतिक मुद्दों पर रेगुलर आपसी समझ-बूझ के साथ काम करते हैं। उन्‍होंने कहा जब मैं दिल्‍ली जाती हूं तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करती हूं, उनसे बातचीत होती है। सुले ने बताया हम दोनों की पार्टियां कई संयुक्‍त संसदीय समितियों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्‍होंने अंत में कहा एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस साथ थी और भविष्‍य में भी साथ रहेगी। एनसीपी (एसपी) कांग्रेस में विलय के दावे पूरी तरह से बेबुनियादी हैं।

Advertisement
फिर टूटेगी NCP? विनोद तावड़े के साथ शरद गुट के जयंत पाटिल ने की गुपचुप मीटिंग, सुप्रिया सुले क्‍या बोलीं?

More From OneIndia