मुंबई के तीन मशहूर रेस्टोरेंट पर FDA की रेड, घोर लापरवाही मिलने पर फूड लाइसेंस हुआ कैसिंल, कौन से हैं ये होटल?

FDA raid Mumbai three famous restaurants: फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने मायानगरी मुंबई के तीन फेमस होटलों और रेस्टोरेंट में अचानक छापेमारी की। घाेर लापरवाही पाए जाने के बाद तीनों रेस्‍टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। फूड सेफ्टी नियमों का उल्‍लंंघन जाए जाने के बाद मुंबई के इन तीनों होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए है।

Advertisement

बता दें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) मुंबई समेत पूरे महाराष्‍ट्र में बीते कुछ दिनों से बैन किए गए गुटखा, पान मसाला और घटिया क्वालिटी के फ़ूड प्रोडक्ट्स के खिलाफ अभियान चला रहा है, अब उसी ने मुंबई के तीन जाने-माने होटलों और रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फ़ूड सेफ़्टी नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद शालिमार हॉस्पिटैलिटी, नूर मोहम्मदी होटल और रहमानिया रेस्टोरेंट के फूड सेफ्टी लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।

Advertisement

मदरसे के निर्माण में विदेशी फंडिंग? UP ATS ने बंगाल के हसनाबाद में TMC नेता Abdullah Ghazi के घर पर छापा मारा

सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र' अभियान के तहत राज्य भर के होटलों और रेस्टोरेंट की जांच की गई। इन जांचों में कई जगहों पर साफ -सफ़ाई की कमी, फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट का उल्लंघन और एक्सपायर हो चुका खाना मिला। इसके बाद, संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ़ तुरंत कार्रवाई की गई।

Advertisement

शालीमार और नूर मोहम्मदी होटलों में क्या पाया गया?

भेंडी बाज़ार के शालीमार हॉस्पिटैलिटी को पहले सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया था। हालाँकि, दोबारा जांच में 25 गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद उनका फ़ूड लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

इसके अलावा, मशहूर नूर मोहम्मदी होटल की रसोई में गंदगी और साफ़-सफ़ाई की भारी कमी पाई गई। जांच में चिकनाई की मोटी परतें, कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप, कच्चा सामान गलत तरीके से रखा जाना और सप्लायर व पीने के पानी की जांच के रिकॉर्ड न होना जैसी बातें सामने आईं।

सेम मार्क्स फिर आर्यन गुप्ता-पांशुल बंसल के रैंक में क्यों अंतर? NTA ने NEET रिजल्ट में लगाया कौन सा फार्मूला?

मशहूर नूर मोहम्मदी होटल में क्‍या गड़बड़ी मिली?

इसके अलावा, मशहूर नूर मोहम्मदी होटल की रसोई में गंदगी और साफ़-सफ़ाई की भारी कमी पाई गई। जांच में चिकनाई की मोटी परतें, कीड़े-मकोड़े, कच्चा सामान गलत तरीके से रखा जाना और सप्लायर व पीने के पानी की जांच के रिकॉर्ड न होना जैसी बातें सामने आईं।

रहमानिया रेस्टोरेंट के खिलाफ क्‍यों की गई कार्रवाई?

उमरखाड़ी स्थित रहमानिया रेस्टोरेंट की जांच में खाने-पीने की चीज़ों को रखने की खराब व्यवस्था, जंग लगे उपकरण, साफ-सफाई की कमी और खाने व पीने के पानी की अनिवार्य जांच से जुड़े रिकॉर्ड न होने जैसी कमियां पाई गईं। इसके चलते रेस्टोरेंट का फूड सेफ्टी लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

Advertisement

अमरावती के हाेटल के खिलाफ क्‍यों की गई कार्रवाई

मुंबई में की गई कार्रवाई के साथ-साथ, FDA ने अमरावती के 'अमरावती दरबार होटल' के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की। होटल को तुरंत कामकाज बंद करने का नोटिस जारी किया गया, क्योंकि यह पाया गया कि होटल बिना वैध फ़ूड सेफ़्टी लाइसेंस के चल रहा था।

'बिना किसी सौदेबाजी के खारिज हुआ मेरे खिलाफ आपराधिक मामला', अमेरिकी कोर्ट में गौतम अदाणी का हलफनामा

जारी रहेगा निरीक्षण अभियान

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने स्‍पष्‍ठ किया कि राज्य भर के होटलों और रेस्टोरेंट में निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और फ़ूड सेफ़्टी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिकों को सख्‍त निर्देश दिए गए कि साफ-सफाई बनाए रखें, फ़ूड सेफ़्टी के नियमों का पालन करें और ग्राहकों को मुफ्त व साफ पीने का पानी उपलब्ध कराएं।

Advertisement

हेल्‍पलाइन पर दर्ज करवाए शिकायत

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने लोगों से कहा गया है कि अगर उन्हें खाने की क्वालिटी या सुरक्षा को लेकर कोई शिकायत हो, तो वे फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की टोल-फ़्री हेल्पलाइन (18002223635) पर संपर्क करें।

More From OneIndia