बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्‍यप समेत 4 इन्फ्लुएंसर के खिलाफ FIR दर्ज, एथेनॉल और नितिन गडकरी से जुड़ा है मामला

बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्‍यप और इंस्‍टाग्राम इन्‍फ्लुएंसर देशी बॉयज (desi_boysncr) हर्षित राठी और अंकेलेश इनवाते (akkaspeaks) के खिलाफ नागपुर में मामला दर्ज हुआ है। ये एफआईआर भाजपा की सोशल मीडिया सेल, नागपुर के अध्‍यक्ष शिशिर त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज की गई है।

मनीष कश्‍यप समेत अन्‍य दो यूट्यूबर पर आरोप हे कि उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब हैंडल पर एथेलॉन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर भ्रामक और तथ्‍यहीन वीडियो शेयर किया था।

Manish Kashyap

एफआईआर में कहा गया इन वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर केंद्रीय सड़क परिहन एवं राज्‍यमंत्री नतिन गडकरी, टोयोटा और एथेलॉन को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की गई और सरकार की छवि प्रभावित करने की कोशिश की गई। नागपुर साइबर सेल ने चारों के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता यानी बीएनएन की धारा 352, 356 और 296 और आईटी अधिनियम की की विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

मनीष कश्‍यप ने क्‍या किया था दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि भले ही नितिन गडकरी एथेनॉल-मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल की वकालत करते हैं, लेकिन ऐसा करने से असल में गाड़ी का इंजन खराब हो गया था।

उन्‍होंने साथ ही दावा किया कि E20 पेट्रोल (एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल) के इस्तेमाल से उनकी टोयोटा गाड़ी खराब हो गई थी। जिस पर कंद्रीय परिहन मंत्री नितिन गडकरी ने जवाब भी दिया था कि कंपनी ने गाड़ी की जांच की और जांच में कश्यप का दावा पूरी तरह से बेबुनियाद पाया गय। जिसके बाद, अब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नितिन गडकरी ने क्या कहा?

इसके बाद, एक कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन गडकरी ने पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि एक यूट्यूबर ने सार्वजनिक रूप से इस स्थिति की आलोचना करते हुए दावा किया था कि एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से गाड़ी के इंजन को नुकसान पहुंचा है; हालांकि, टोयोटा ने कार मालिक से गाड़ी की जांच कराने को कहा था ताकि खराबी का सही कारण पता लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+