Nashik: लड़की से छेड़छाड़, 15 KM तक पीछा करते हुए लोहे की रॉड, स्टिक से किया हमला, 9 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nashik Horror: महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इगतपुरी में स्थित फेमस भावली वॉटरफॉल को देखने आए पर्यटकों पर स्थानीय बदमाशों ने हमला कर दिया। पहले परिवार के साथ आई उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद जब परिवार ने डाट-डपट लगाते हुए विरोध किया तो लगभग युवकों ने बुरी तरह घेर लिया। जिसके बाद पूरा परिवार किसी तरह वहां से जान बचाकर अपनी कार में भागा।
लेकिन लगभग बदमाशों ने बाइक से उनकी तेज रफ्तार कार का पीछा 15 किलोमीटर तक किया। रास्ते में कार के टैकिफ में धीमा होते ही डंडों ओर लोहे की रॉड और बेस बॉल स्टिक से बार-बार जानलेवा हमला किया और कार का शीशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं शीशा तोड़ने के बाद कार की चाभी गाड़ी से निकाल ली।

नौ आरोपी अरेस्ट, एक फरार
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नासिक पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और वीडियो फुटेज की मदद से इस मामले में 9 संदिग्ध आरोपी युवकों को अरेस्ट कर लिया है हालांकि प्रमुख आरोपी फरार है और उसकी तलाश भिवंडी वाडा क्षेत्र में की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास, डकैती और महिला के साथ छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
नासिक पुलिस के मुताबिक नासिक निवासी पूनम भागवत 12 जुलाई की शाम वाटरफॉल देखने अपने परिवार के साथ घूमने गई थीं। तभी स्थानीय लड़कों ने उनके परिवार की लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पूनम भागवत के पति ने विरोध जताते हए उन्हें रोका और कहा ये पब्लिक प्लेस है जिस पर युवक भड़कर गाली-गलौच शुरू कर दी। परिवार ने शोर मचाया तो वो युवक वहां से फरार हो गए।
डंडो, लोहे की राॅड और बेस बॉल स्टिक से किया हमला
पुलिस के अनुसार इसके बाद लगभग 10 युवक आए और बोले हमारे लोगों को क्यों मार और उन्होंने भी गाली-गलौच शुरू कर दी। ये सब होने के बाद परिवार ने सुरक्षा को देखते हुए वहां से जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागे। पूनम भागवत ने बताया कि आरोपियों ने उनका पीछा किया जिसके कारण मुझे कार स्पीड में चलानी पड़ी लेकिन इस बीच उन बदमाशों ने उन पर डंडो, लोहे की रॉड और बेस बॉल स्टिक से चलती कार पर हमला किया और कार का शीशे पर हमला कर चकनाचूर कर डाला।
पुलिस के अनुसार 9 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है और एक जो फरार है उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी है उसकी तलाश की जा रही है।
15 किमी तक पीछा करते रहे बदमाश, किसी ने नहीं की मदद
ताज्जुब की बात है ये कि बदमाशों ने 15 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और उन पर हमले किए लेकिन हाइवे पर उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। जबकि हाईवे पर सीसीटीवी कैमरा, टोल प्लाजा, और सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं लेकिन परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। परिवार ने आरोपियों कि खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज करने की पुलिस से मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications
