Nitesh Rane:'आमिर खान लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर',कौन हैं नितेश राणे की पत्नी? शादी में आए थे 700 शेफ
Nitesh Rane: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को बैंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर हैं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने तो उनकी शादी पर विवादित बयान तक दे दिया, जिस पर बवाल मच गया है, उन्होंने आमिर खान को 'लव जिहाद' का ब्रांड एंबेसडर बना डाला।
उन्होंने कहा कि 'जो हिंदू युवा उन्हें आदर्श मानते हैं, उन्हें ये सोचना चाहिए कि वो किसे अपना आदर्श मान रहे हैं, वो तो 'लव जिहाद' के ब्रांड एंबेसडर हैं।' जिस पर AIMIM नेता वारिस पठान ने उन पर तगड़ा वार करते हुए कहा कि 'आमिर पर निशाना साधने वाले को पता ही नहीं है कि जिहाद का मतलब क्या है।'

'वो मुसलमानों से नफरत करते हैं। उनको तीन शादी पर एतराज हो तो वो चार कर लें।' आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है कि जब नितेश राणे इस तरह के विवादित बयान दिए हैं, लेकिन यहां हम आपको उनके बयान के बारे में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।
Nitesh Rane की पत्नी कौन?
मालूम हो कि 23 जून 1982 को जन्मे महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नितेश नारायण राणे को राजनीति विरासत में मिली है, वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे हैं। साल 2010 में उनकी शादी ऋतुजा शिंदे से हुई है, जो कि मूलरूप से पुणे से ताल्ललुक रखती हैं और अपने पति के साथ अक्सर राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं।
मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में हुई थी Nitesh Rane की शादी
इन दोनों की शादी एक नेशनल न्यूज बन गई थी क्योंकि ये मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में हुई थी और इसमें 700 शेफ ने खाना बनाया था, जिसमें करीब 20,000 लोगों ने शिरकत थी।

700 शेफ ने बनाया था Nitesh Rane की शादी में खाना
जिनके खाने की जिम्मेदारी आगरा, दिल्ली और मुंबई के ग्रैंड होटलों के शेफ के अलावा इटली, थाईलैंड और चाइना के शेफ को भी सौंपी गई थी। इस शादी में मीडिया, बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति के दिग्गजों ने भाग लिया था। इस कपल को एक बेटा है, जिसका नाम निमिश राणे है।

क्या है Nitesh Rane की पत्नी की जाति?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के कनकवली से विधायक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता नितेश राणे मराठा समुदाय से आते हैं। जबकि उनकी पत्नी का सरनेम शादी से पहले शिंदे था। शिंदे महाराष्ट्र में वैसे तो मराठा जाति से संबंधित हैं जिसकी उत्पत्ति नागवंशी क्षत्रिय वंश से मानी जाती है।
नितेशा राणा की पत्नी जाति के बारे में सार्वजनिक जानकारी नहीं
लेकिन भारत के पूर्व गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे जैसे लोग भी शिंदे उपनाम लगाते हैं जो कि अनुसूचित जाति (ढोर समुदाय) से आते हैं। हालांकि नितेशा राणा की पत्नी जाति के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई विशिष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन शादी के बाद वो राणा परिवार से जुड़ गई है इसलिए वो मराठा ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
