Mumbai local train: हार्बर लाइन पर 4 दिन रहेगा स्पेशल ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी LIST

Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन में चलने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अर्बन रेलवे नेटवर्क की हार्बर लाइन पर 15 जुलाई से 19 जुलाई तक लगातार चार रातों के लिए स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। जिसके कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द की गई है और कई ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है।

क्‍यो किया जा रहा ब्लॉक?

ये ब्लॉक मुंबई के मस्जिद और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशनों के बीच रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 'स्लीपर रिन्यूअल' का काम किया जा रहा है। जिसके चलते सेंट्रल रेलवे प्रशासन ने 15 जुलाई से 19 जुलाई तक लगातार चार रातों के लिए स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है।

Mumbai local train

हार्बर लाइन पर कितने बजे तक रहेग ब्लॉक

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वडाला रोड के बीच वाले सेक्शन पर रात 1:15 बजे से सुबह 4:15 बजे के बीच यह ब्लॉक लागू किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, इस दौरान हार्बर लाइन पर ट्रैफिक को रेगुलेट किया जाएगा। ब्लॉक के दौरान, हार्बर लाइन पर कुछ लोकल ट्रेन सर्विस रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।

पनवेल लाइन पर ट्रेन सर्विस नहीं होगी बाधित

हालांकि, पनवेल लाइन पर ट्रेनें अपने रेगुलर शेड्यूल के हिसाब से चलती रहेंगी। सेंट्रल रेलवे प्रशासन ने इस ब्लॉक की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे प्रशासन के निर्देशों पर ध्यान दें और यात्रा की योजना बनाने से पहले शेड्यूल जरूर देख लें।

कौन सी मुंबई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द?

🟢15 जुलाई से 18 जुलाई के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 10:54 बजे और सुबह 04:28 बजे चलने वाली गोरेगांव लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।

🟢16 जुलाई से 19 जुलाई के बीच गोरेगांव स्टेशन से रात 12:02 बजे (आधी रात) चलने वाली गोरेगांव-CSMT लोकल ट्रेन रद्द रहेंगी।

ट्रेन के समय और रूट में बदलाव

🟢बांद्रा से रात 10:24 बजे (22:24) चलने वाली लोकल ट्रेन सिर्फ़ वडाला रोड स्टेशन तक ही चलेगी।

🟢गोरेगांव से सुबह 05:33 बजे चलने वाली लोकल ट्रेन वडाला रोड स्टेशन से सुबह 06:10 बजे अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी।

पहली और आखिरी लोकल ट्रेनें

🟢ब्लॉक से पहले, CSMT से गोरेगांव जाने वाली आखिरी लोकल ट्रेन 22:24 बजे रवाना होगी

🟢गोरेगांव से आखिरी लोकल 23:33 बजे छूटेगी।

🟢ब्लॉक के बाद, पहली लोकल ट्रेन CSMT से 04:56 बजे और गोरेगांव से 05:05 बजे रवाना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+