मशहूर किक्रेटर की पत्नी की हुई मौत, मुंबई में भीख मांगते हुए मिली थीं, गैरों ने किया अंतिम संस्कार, Video
Cricketer Salim Durrani Wife Death: मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने वाली एक महिला के वीडियो ने कुछ समय पहले आम जनता और किक्रेट प्रेमियों को स्तब्ध कर दिया था। क्योंकि भीख मांगकर जिंदगी बिताने वाली ये महिला कोई आम महिला नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के महान दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी की पत्नी थीं।
इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में जिस महिला ने खुद को दिवंगत क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की पत्नी बताया था, उनकी मौत की खबर सामने आई है। उनका अंतिम वीडियो शेयर किया गया है जिसमें लोग उन्हें अंतिम यात्रा पर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

दरसअल, जिस महिला ने सलीम दुर्रानी की पत्नी होने का दावा किया था उनका नाम रेखा श्रीवास्तव था। उन्हें 2025 में मुंबई के बेलापुर की सड़कों पर भीख मांगते हुए बदहाल हालत में देखा गया था। जिसके बाद इन्हें पुलिस की मदद से एनजीओ 'हेल्प ड्राइव फाउंडेशन' अपने साथ आश्रम में ले आया था। जब इनको आश्रम में लाया गया तो इसकी बहुत हालत बहुत बदहाल थी। सामाजिक कार्यकर्ता तरुन मिश्रा ने उनका हुलिया दुरुस्त किया और खूब सेवा की।

कभी चलाती थीं एयरलाइंस
रेखा श्रीवास्तव का जो पहला वीडियाे वायरल हुआ था उसमें इन्होंने बताया था कि "मैं सलीम दुर्रानी की पत्नी हूं, मैं पहले दुबई में एयरलाइंस कंपनी चलाती थीं। पति के साथ देश-विदेश के मैचों में जाती थीं, जहां मेरी मुलाकात कई राजा-महाराजाओं व हस्तियों से होती थी। आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि इन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा।" इस वीडियो में ये महिला अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते हुए नजर आईं थीं।
इसके अलावा रेखा श्रीवास्तव ने अपनी बेटी का भी पता बताया तो एनजीओ ने बेटी का पता लगाया। बेटी ने पुष्टि की है कि वीडियो में दिख रही महिला वास्तव में सलीम दुर्रानी की पूर्व पत्नी है, जिनका हृदयविदारक वीडियो देखकर उन्होंने 40 साल बाद फुटेज के जरिए पहचाना।
Salim Durrani की पत्नी का हुआ निधन, गैरों ने किया अंतिम संस्कार
रेखा श्रीवास्तव पिछले कुछ समय से नवी मुंबई के एक आश्रय गृह में रह रही थीं लेकिन इसी सप्ताह उनका निधन हो गया है। आश्रम प्रमुख और समाजसेवी तरुण मिश्रा और अन्य लोगों ने उनका अंतिम संस्कार किया है। सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार का वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसमें आश्रम की बूढ़ी महिलाएं और आश्रम प्रमुख रेखा गुप्ता को अंतिम विदाई देते हुए दुखी नजर आ रहे हैं।
क्या सच में भीख मांगने वाली रेखा सलीम दुर्रानी की पत्नी थीं?
दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का निधन 2023 में हुआ था, वह मुंबई में रहते थे, हालांकि रणजी ट्रॉफी राजस्थान के लिए खेलते थे। 'मिड-डे' की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्रानी के दोस्तों ने पुष्टि की कि रेखा उनकी पहली पत्नी थीं। हालांकि, दोस्तों ने वीडियो में दिख रही महिला की पहचान पर संदेह था। दोस्तों का कहना था कि रेखा की उम्र अब 84 वर्ष के आसपास होनी चाहिए, और उनसे आखिरी मुलाकात करीब 40-50 साल पहले हुई थी। इस संवेदनशील मामले में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी 'हेल्प ड्राइव फाउंडेशन' से संपर्क साधा थाऔर सहायता की पेशकश की है।













Click it and Unblock the Notifications