Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई में भीख मांग रही ये महिला क्‍या सच में हैं फेमस किक्रेटर की पत्‍नी? Viral Video की आखिर क्‍या है सच्‍चाई

Cricketer Salim Durrani wife Viral Video: मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने वाली एक महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इसकी वजह, वीडियो में नजर आ रही महिला का दावा है जिसने सबको हैरान कर दिया है। भीख मांग कर गुजारा करने वाली इस महिला ने खुद को मशहूर किक्रेटर सलीम दुर्रानी की पत्‍नी बता कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्‍या ये सच में मशहूर क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की पत्‍नी हैं और अगर हां तो कैसे इस बत्‍तर हालत में पहुंच गई?

याद रहे दो साल पहले मशहूर किक्रेटर सलीम दुर्रानी जिनको ये महिला अपना पति बता रही है उनका निधन दो साल पहले हो गया है। रेखा श्रीवास्तव नाम की इस उम्रदराज महिला ने अपने इंटरव्‍यू में बताया है कि अपने क्रिकेटर पति सलीम दुर्रानी के साथ वो आलीशान जिंदगी जीती थी।

Cricketer Salim Durrani wife Viral Video

इंस्‍टाग्राम पर ये वीडियो तरुन मिश्रा नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में शख्‍स ने बताया कि इस महिला को मुंबई के बेलापुर मेट्रो स्टेशन के बाहर बेहद लाचार हालत में भीख मांगते देखा गया। जिसके बाद इसे एक आश्रम में लाया गया और इनका हुलिया दुरुस्‍त किया गया।

Cricketer Salim Durrani wife Viral Video

'दु‍बई में एयरलाइंस चलाती थी, राजा-महाराजाओं से होती थी मुलाकात'

इस वीडियो में नजर आ रही रेखा श्रीवास्‍तव नाम की महिला ने बताया कि वो दुबई में एयरलाइंस कंपनी चलाती थी। अपने क्रिकेटर पति सलीम दुर्रानी के साथ देश-विदेश में होने वाले मैचों में जाती थी। इस दौरान वो उसकी मुलाकात राजा-महाराजाओं समेत देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों से होती रहती थी। वीडियो में एक जगह ये महिला अंग्रेजी में सिग्नेचर करती भी नजर आ रही है।

Cricketer Salim Durrani wife Viral Video

Salim Durrani's wife become a bagger? सलीम दुर्रानी की पत्‍नी का कैसे हो गया ये हाल?

वीडियो में जब उससे पूछा गया कि इतने बड़े किक्रेटर की पत्‍नी कैसे इस हालत में पहुंची? कैसे वो इस तरह आर्थिक तौर पर मजबूर हो गई कि उन्‍हें मुंबई की सड़कों पर भीख मांगकर पेट भरना पड़ रहा था। इस पर महिला ने बताया कि उनके पास अपना बंगला था, लेकिन उन्हें सब कुछ बेचना पड़ा।

क्‍या सच में ये महिला किक्रेटर दुर्रानी की पत्‍नी है?

हालांकि Oneinda इस वीडियो में नजर आ रही महिला रेखा श्रीवास्‍तव द्वारा किए गए दावे की प‍ुष्टि नहीं करता है। वीडियो में सामने आने के बाद अभी तक क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्रानी की अपनी जीवनी में रेखा श्रीवास्तव से उनकी शादी या दुबई में किसी बिजनेस का कोई जिक्र नहीं है।

वीडियो देखकर दुखी हुए यूजर्स

लेकिन इस वीडियो को देकर यूजर्स हैरान हैं और दर्द में डूब गए हैं। एक यूजर ने लिखा मैं बहुत परेशान हूं इस वीडियो को देखकर मन बहुत चिंतित है। वक्त की ठोकर पे है क्या हुकूमत क्या समाज। वहीं एक यूजर ने लिखा, "सलीम दुरानी क्रिकेट की दुनिया का एक बडा नाम है, ये उनकी पत्नी खुद को बता रही है। हो भी सकता है। इनका हस्ताक्षर बता रहा है की यह महिला अच्छे घर से रही है। इनकी स्टोरी लोगों के सामने आनी चाहिये।"

सलीम दुर्रानी क‍रियर

  • जन्म: 11 दिसंबर 1934, काबुल, अफगानिस्तान
  • निधन: 2023
  • अफगानिस्तान से जामनगर (भारत) आकर भारतीय क्रिकेट से जुड़े
  • भारत के करिश्माई ऑलराउंडर के रूप में प्रसिद्ध
  • दर्शकों की माँग पर छक्के लगाने के लिए मशहूर - "वी वॉन्ट सिक्सर" का नारा उनकी पहचान बना
  • कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने की क्षमता थी
  • 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका
  • कोलकाता टेस्ट में 8 विकेट
  • चेन्नई टेस्ट में 10 विकेट
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत की जीत में शानदार प्रदर्शन
  • क्लाइव लॉयड और गैरी सोबर्स जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ों के विकेट लिए
  • भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय और यादगार ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+