3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, दिल्ली से लौटा पति था होम क्वारंटीन

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। इस दौरान उसका होम क्वारंटीन था। पति दिल्ली में मजदूरी करता है। इन दिनों घर आया हुआ था।

 Mother of 3 children eloped with lover in Chhatarpur

छतरपुर पुलिस को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 50 वर्षीय प्रवासी मजदूर 19 मई को छतरपुर स्थित मुंडेरी गांव लौटा था। वह दिल्ली में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। परिवार भी डेढ़ साल पहले तक उसके साथ ही रहता था। बाद में उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर लौट आई थी और मुंडेरी गांव में रहती थी।

पीड़ित ने बताया कि वह घर की पहली मंजिल पर रहता था, पत्नी और बच्चे ग्राउंड फ्लोर पर थे। दिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटने के बाद प्रवासी मजदूर अपने घर की पहली मंजिल पर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन था। 24 मई को उसने अपने कमरे को बाहर से बंद पाया। वह किसी तरह से दरवाजा खोल बाहर आया। लेकिन घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चे गायब मिले।

रिश्तेदारी व जान पहचान वालों के यहां तलाशने के बाद भी पत्नी व बच्चों का सुराग नहीं लगा तो उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और बच्चों को साथ लेकर पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने की आशंका जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+