कौन है जबलपुर कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव? घर-घर घूमकर मांग रहे 10-10 रुपये
Jabalpur Lok Sabha seat: मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव अपने अनोखे प्रचार के लिए चर्चा में है। दरअसल दिनेश यादव लोगों के बीच वोट मांगने पहुंच रहे हैं और वोट के साथ-साथ नोट भी मांग रहे हैं।
दरअसल दिनेश यादव मध्यम वर्ग के व्यापारी हैं। लेकिन राजनीति में वर्षों से सक्रिय होने के कारण उनकी छवि एक राजनेता की है। हालांकि, आर्थिक रूप से दिनेश यादव बहुत ज्यादा संपन्न नहीं हैं।

लोकसभा क्षेत्र में पहुंच रहे दिनेश यादव का कहना है कि यह बात पूरा देश जानता है कि कांग्रेस के सभी बैंक खाता सीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी एवं उसके उम्मीदवार के पास चुनाव लड़ने के लिए भी पैसा नहीं है। ऐसे में लोगों के बीच वोट मांगने के लिए तो वह खुद जा सकते हैं लेकिन अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें पैसों की जरूरत पड़ेगी। इस स्थिति में जनता से ही सहयोग की उम्मीद है।
दिनेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते सीज हैं। ऐसे में वह लोगों से 10 रुपए का सहयोग मांग रहे हैं और 100 रुपए से ज्यादा उन्हें जरूरत भी नहीं है। यानी प्रत्येक मतदाता से 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक का सहयोग उनके लिए काफी है।
दिनेश यादव ने यह भी दावा किया कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 4 जून को आने वाले लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद के बाद उनका विजय जुलूस निकलेगा जो पत्रकारों के कमरे में रिकॉर्ड होगा। वहीं, मतदाता भी उन्हें वोट देखकर समर्थन करते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि 4 जून को जबलपुर लोकसभा में किस पार्टी की जीत होती है।












Click it and Unblock the Notifications