सदन के प्रवेश द्वार पर पहुंचे धरने पर बैठे सांसद, मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी में गुजारी रात

नई दिल्ली, 29 जुलाई। राज्यसभा और लोकसभा से निलंबित सांसदों का धरना प्रदर्शन जारी है। पहले ये सांसद संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे थे, लेकिन अब ये सांसद संसद के भवन के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को इन सांसदों ने मच्छर काटने की शिकायत की थी और एक सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री को टैग करते हुए कहा था कि संसद परिसर में तो मच्छरों से बचाइए बाहर तो अडानी खून चूस ही रहे हैं। इन सांसदों ने बुधवार की रात कॉइल जलाकर गुजारी थी, लेकिन गुरुवार की रात सांसद मच्छरदानी में नजर आए।

Recommended Video

    Parliament में MP's का मच्छरदानी के साथ Protest, गाना, खाना, नारा जारी | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    mp

    बता दें कि संसद से निलंबित सभी सांसद 50 घंटे के धरने पर बैठे हैं। कुल 27 सांसदों को निलंबित किया गया है, जिसमे 23 राज्यसभा के सांसद हैं और 4 लोकसभा के सांसद हैं। इन लोगों को सदन के भीतर गलत व्यवहार करने की वजह से बाहर कर दिया गया है। ये सभी सांसद पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किए गए हैं। ये सांसद मांग कर रहे हैं कि उनके निलंबित को वापस लिया जाए और जनता की आवाज को सदन के भीतर उठाने दिया जाए। धरने पर बैठे सांसद हाथ में तख्तियां लेकर बैठे हैं, जिसपर महंगाई समेत कई मुद्दे लिखे हैं।

    सदन के प्रवेश द्वार पर बैठे सांसदों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 में उनका वादा याद दिलाना चाहते हैं, जो उन्होंने सदन में पहली बार प्रवेश करते हुए किया था। एक नेता ने कहा कि सदन में पहले दिन प्रवेश के दौरान पीएम मोदी ने यहां अपना माथा टेका था। हम सदन के प्रवेश द्वार पर इसलिए भी हैं क्योंकि गांधी प्रतिमा के पास टेंट की व्यवस्था नहीं है और बारिश भी हो रही है। संसद का प्रवेश द्वार एक प्रतीकात्मक महत्व रखता है। आप सांसद संजय सिंह, टीएमसी सांसद डोला सेन और अन्य सांसदों ने रात को संसद परिसर में ही रात गुजारी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+