Donald Trump ने बढ़ाई सीजफायर की समयसीमा, पाकिस्तान की गुजारिश पर उठाया ये कदम, क्या बोला ईरान?
Iran US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सीजफायर की समय-सीमा बढ़ा दी है, लेकिन सैन्य नाकाबंदी जारी रहेगी। यह घोषणा पाकिस्तान के असीम मुनीर और शहबाज शरीफ शामिल की गुजारिश पर किया है। पाकिस्तान ने ईरान से बातचीत के लिए समय देने के लिए सैन्य कार्रवाई रोकने का आग्रह किया था।
ट्रंप ने अपने आधिकारिक बयान में खुलासा किया कि पाकिस्तान ने, कूटनीतिक रास्तों को एक और मौका देने के लिए, अमेरिका से फिलहाल हमला न करने का अनुरोध किया था।

ट्रंप ने बताया कब तक रहेगा सीजफायर
ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' अकाउंट पर लिखा, "ईरानी सरकार इस वक्त गंभीर रूप से बिखरी हुई है जो अप्रत्याशित नहीं है।ट्रंप के अनुसार, युद्धविराम तब तक लागू रहेगा जब तक ईरान अपना प्रस्ताव पेश न कर दे और दोनों पक्षों के बीच चर्चा पूरी न हो जाए। ट्रंप ने बताया, "पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर, हमसे ईरान पर हमला रोकने को कहा गया है, ताकि उनके नेता और प्रतिनिधि एक एकीकृत प्रस्ताव तैयार कर सकें।"
सीजफायर के दौरान भी सेना को तैयार रहने का दिया निर्देश
हालांकि उन्होंने दोहराया कि अमेरिकी बल युद्धविराम के दौरान भी अपनी पूरी तैयारी बनाए रखेंगे। ट्रप ने कहा, "मैंने अपनी सेना को बंदरगाहों पर ब्लॉकेड जारी रखने, बाकी सभी मोर्चों पर पूरी तरह तैयार और सक्षम रहने का निर्देश दिया है।" उन्होंने दोहराया कि सीजफायर प्रस्ताव आने और चर्चा समाप्त होने तक बढ़ेगा।
अमेरिका ईरान पर जारी रखेगा नाकाबंदी
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान पर नाकाबंदी जारी रहेगी, जो रुकी हुई कूटनीति के बीच एक प्रमुख दबाव रणनीति है। होर्मुज जलसंधि के आसपास यह नाकाबंदी व्यापार प्रवाह को बाधित करती है और वार्ताओं में बड़ी बाधा है।
ईरान बोला- "हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं थोप सकता"
ट्रंप के इस निर्णय पर ईरान की संसद के अध्यक्ष के सलाहकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दो टूक कहा कि "हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं थोप सकता।" सलाहकार ने ईरानी बंदरगाहों पर जारी नाकाबंदी को "बमबारी" करार देते हुए इसके जवाब में सैन्य कार्रवाई की मांग की।
ईरान ने बताया सोची-समझी रणनीति"
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरानी संसद अध्यक्ष के सलाहकार ने ट्रंप के युद्धविराम विस्तार को "निश्चित रूप से अचानक हमले के लिए और समय लेने की एक सोची-समझी रणनीति" बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान को पहल करनी होगी।
नाकाबंदी जारी रखना "बमबारी से कम नहीं
सलाहकार ने चेतावनी दी कि ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखना "बमबारी से कम नहीं है और इसका सैन्य जवाब दिया जाना चाहिए।" उन्होंने ट्रंप द्वारा सीजफायर के विस्तार को "व्यर्थ" करार दिया।
वेंस की इस्लामाबाद यात्रा हुई स्थगित
इससे पहले, व्हाइट हाउस ने शांति वार्ता के दूसरे दौर के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की इस्लामाबाद यात्रा स्थगित कर दी थी, क्योंकि तेहरान ने फिलहाल बातचीत में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। यह फैसला फरवरी के अंत में अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद आया, जब पाकिस्तान की मध्यस्थता से 8 अप्रैल को दो हफ्ते का युद्धविराम लागू हुआ था, जिसकी मूल अवधि 22 अप्रैल को समाप्त होनी थी।












Click it and Unblock the Notifications