Baramati by-election 2026:अजित पवार की पत्‍नी सुनेत्रा लड़ रही उपचुनाव, वोट डालने क्‍यों नहीं जाएंगे शरद पवार?

Baramati by-election 2026: बारामती के उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल (गुरुवार) को वोटिंग होगी। पूर्व उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार की प्‍लेन क्रैश दुर्घटना में आकस्मिक निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में दिवंगत पति की बारामती सीट बचाने के उनकी पत्‍नी सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में हैं।

सुनेत्रा पवार के समर्थन करते हुए विरोधी शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने इस सीट से अपना उम्‍मीदवार नहीं उतारा है। हालांकि बारामती उपचुनाव में शरद पवार वोट डालने नहीं जाएंगे। मंगलवार को ये जानकारी शरद पवार ने स्‍वंय दी है। उन्‍होंने कहा आगामी बारामती विधानसभा उपचुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे।

Baramati by-election 2026

शरद पवार बारामती वोट डालने क्‍यों नहीं जाएंगे?

दरअसल, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण शरद पवार वोट डालने बारामती नहीं जाए पाएंगे। 85 वर्षीय दिग्गज नेता शरद पवार ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई से बाहर यात्रा न करने की सलाह दी है। सूत्रों ने पुष्टि की कि पवार को दो दिन पहले मेडिकल जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शरद पवार पहली बार नहीं डाल पाएंगे बारामती में वोट

एक बयान में उन्होंने मतदान प्रक्रिया में भाग न ले पाने पर निराशा व्यक्त की, जिसमें वे 1967 से लगातार हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने 1967 से लगातार बारामती निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस बार भी, मैंने परंपरा के अनुसार बारामती आकर मतदान करने का फैसला किया था। हालांकि, स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण, मुझे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। डॉक्टरों ने मुझे शहर से बाहर यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है।"

भावुक हुए शरद पवार

पवार ने मतदान से अपनी अनुपस्थिति को अपरिहार्य और भावनात्मक बताया। उन्होंने भारी मन से कहा, "इस अपरिहार्य स्थिति के कारण, मैं अपना वोट नहीं डाल पाऊंगा। मैं यह बात बहुत दुख और भारी मन से व्यक्त करना चाहता हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने मतदान के वैकल्पिक तरीकों की खोज की थी, पर चुनाव अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि ऐसे कोई प्रावधान मौजूद नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा, "मैंने चुनाव अधिकारियों से शारीरिक रूप से उपस्थित हुए बिना मतदान करने के वैकल्पिक विकल्पों के बारे में भी पूछताछ की थी। हालांकि, मुझे बताया गया कि ऐसे कोई विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। भारी मन से, मुझे मतदान से दूर रहने का निर्णय लेना पड़ा है।"

बहू सुनेत्रा पवार के लिए शरद पवार ने की वोट की अपील

अनुभवी नेता ने बारामती के मतदाताओं से अपील की कि वे उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का समर्थन करें, जो सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार के तौर पर उपचुनाव लड़ रही हैं। पवार ने कहा कि उनकी पार्टी का सुनेत्रा की उम्मीदवारी को समर्थन दिवंगत अजीत पवार को एक श्रद्धांजलि भी है। उन्होंने कहा, "यह एक तरह से हमारी पार्टी की ओर से दिवंगत अजीत पवार को श्रद्धांजलि है। मैं बारामती के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे सुनेत्रा अजीत पवार को वोट दें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।"

कांग्रेस ने उम्‍मीदवारी वापस ली

यह उपचुनाव अजीत पवार के 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन के बाद कराना आवश्यक हो गया था। मतदान 23 अप्रैल को होगा, और मतगणना के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी का कोई भी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहा है। हालांकि कांग्रेस ने शुरुआत में आकाश मोरे को मैदान में उतारा था, लेकिन बाद में उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली गई। इस सीट के लिए कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+