कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 2.73 लाख नए केस, 1619 लोगों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली,19 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं तो वहीं सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जाड़ी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,73,810 नए केस सामने आए हैं। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,50,61,919 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 1,619 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,78,769 पहुंच गया है। भारत में एक्टिव केस अभी 19,29,329 और 1,29,53,821 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 12,26,22,590 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Recommended Video

    Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में आए 2,73,810 नए केस, जानिए Update | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 273810 नए केस, 1619 लोगों ने दम तोड़ा

    100 दिनों तक चलेगी कोरोना की दूसरी लहर

    इंडिया में इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, एक्सपर्ट की माने तो ये लहर अगले 100 दिनों तक चलने वाली है और जब तक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है, तब तक कोरोना की लहर लोगों को परेशानी में डालती रहेगी। दक्षिण-पूर्व पुलिस के लिए एक्सपर्ट्स की ओर जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक जब देश के 70 प्रतिशत लोग कोरोना का टीका लगवा लेंगे, तब लोगों में हर्ड इम्युनिटी होगी, उसके बाद ही ये लहरें कम होंगी।

    वैक्सीन को लेकर जैव-प्रौद्योगिकी विभाग का बड़ा बयान

    कई राज्यों ने केंद्र पर निशाना साधा है कि उनके पास वैक्सीन की किल्लत है और सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है। तो वहीं जैव-प्रौद्योगिकी विभाग ने मीडिया को जानकारी दी है कि 'कोवैक्सीन' के उत्पादन में तेजी लाई जा रही है और सितंबर तक हम हर महीने 100 मिलयन यानी कि 10 करोड़ डोज तैयार कर लेंगे और हम मई-जून तक प्रोडक्शन डबल कर लेंगे।

    ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी

    कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा के उपयोग के लिए ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने औद्योगिक उपयोग के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। मालूम हो कि कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के चलते कई राज्य ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+