Trisha Krishna कौन हैं? विजय थलपति से क्‍या है रिश्‍ता, तमिलनाडु में TVK की शानदार जीत के बाद क्‍यों चर्चा में

Who Trisha Krishnan: थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर सीधे राज्‍य की सत्‍ता संभालने जा रहे हैं। एक्‍टर से राजनेता बने विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीती हैं, जिससे राज्य की राजनीति की तस्‍वीर पूरी तरह बदल दी है। वहीं थलापति विजय की जीत के बाद फेमस एक्‍ट्रेस तृषा कृष्णन जमकर सुखियों में हैं और लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

विजय की इस उपलब्धि पर उनके परिवार की चुप्पी पर जहां सवाल उठ रहे हैं, वहीं एक्‍ट्रेस तृषा कृष्‍णन और विजय की नजदीकियां जमकर चर्चा में हैं। ये वो ही एक्‍ट्रेस हैं जो चुनाव परिणाम में टीवीके की शानदार जीत के तुरंत बाद थलपति विजय से मिलने उनके घर पहुंची थीं।

Thalapathy Vijay

तृषा कृष्‍णन और थलापति विजय के साथ इंस्‍टा पर कई फोटो भी वायरल हो रही हैं। जो तृषा ने ही पोस्‍ट की थी। एक पोस्‍ट में विजय हंसते, तो तृषा उन्हें देखती दिखीं जो किसी इवेंट की है। तृषा ने लिखा था, "आप में से जिन्होंने पूछा, इंतजार किया और दुआ की...ये आप ही के लिए है...। आइए जानते हैं कौन है तृषा कृष्‍णन और विजय से क्‍या है इनका रिश्‍ता?

Thalapathy Vijay

Who is Trisha Krishnan? कौन हैं तृषा कृष्‍णन

तृषा कृष्‍णन तमिल फिल्‍मों की जानी-मानी सुपर एक्‍ट्रेस हैं। 4 मई 1983 को चेन्नई में जन्मी तृषा कृष्णन पढ़ाई के साथ ही मॉडलिंग भी करती थीं तभी तृषा को फिल्मों में काम मिलने लगा। साल 1999 में एक छोटे से किरदार के साथ उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा और तमिल व तेलुगू दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई। तृषा की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही है। तृषा क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने की थी लेकिन एक्टिंग के ऑफर मिलने लगे तो पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

Thalapathy Vijay

वर्ष 2015 में उन्होंने बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई की थी, लेकिन यह रिश्ता जल्द ही टूट गया। तृषा ने बताया कि वरुण ने उनके सामने अभिनय छोड़ने की शर्त रखी थी, जिसके बाद उन्होंने सगाई तोड़ने का फैसला किया।

Thalapathy Vijay से क्‍या है तृषा कृष्‍णन का रिश्‍ता?

तृषा और विजय विजय के बीच प्रेम संबंध की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। कथित रिलेशनशिप की चर्चाएं चुनाव परिणाम के बाद और तेज हो गई हैं। चुनाव परिणाम के एक दिन पहले तृषा मंदिर में विजय की जीत के लिए प्रार्थना करने पहुंची थीं। वहीं परिणाम के तुरंत बाद विजय से मिलने जब उनके घर पहुंची तो मीडिया ने ये सवाल तक पूछ लिया कि वो विजय से शादी कर रही हैं?

4 मई को विधानसभा चुनाव नतीजों के दिन तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था, जिस पर सितारों ने उन्हें बधाई दी और विजय की जीत से जोड़ा। कुछ लोगों ने तृषा को विजय का "लकी चार्म" तक कहा। राधिका सरथकुमार ने भी बधाई देते हुए विजय के गिफ्ट पर कमेंट किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

विजय और तृषा की जोड़ी ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों ने खूब सराही जाती रही है। दोनों ने कई सुपरहिट तमिल फिल्‍में की हैं। इन फिल्मों ने उनकी जोड़ी को एक मजबूत पहचान दिलाई।

Thalapathy Vijay

विजय क्‍या पत्‍नी संगीता को तलाक देकर करेंगे तृषा से शादी?

विजय के पारिवारिक जीवन में विवाद रहा है। उनकी पत्नी संगीता ने कुछ महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी, बताते हुए कि वे दो साल से अलग रह रही हैं। उन्होंने विजय पर मानसिक प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

बच्चों की चुप्पी भी गौरतलब है। बेटे जेसन संजय ने पिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया हुआ है और उनकी जीत पर मौन रहे। बेटी दिव्या साशा की तरफ से भी पिता की सियासी सफलता पर कोई बयान नहीं आया है। ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि तमिलनाडु की सत्‍ता संभालने के बाद विजय संगीता से तलाक देकर तृषा से शादी कर लेंगे।

क्‍या तृषा कृष्‍णन को उपचुनाव लड़वाएंगे विजय थलापति?

वहीं विजय की इस जीत के साथ ही तृषा कृष्णन के भी राजनीति में आने की खबरें जोरों पर हैं। न्यूज़24 की एक रिपोर्ट के अनुसार, TVK के शीर्ष नेता तृषा कृष्णन को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए उत्सुक हैं। वे चाहते हैं कि तृषा, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले आगामी उपचुनाव में उनकी उम्मीदवार हो सकती हैं।

ध्‍यान रहे थलापति विजय ने इस विधानसभा चुनाव में चेन्नई की पेराम्बुर और तिरुचिरापल्ली पूर्व, इन दो सीटों पर जीत हासिल की है। चुनावी नियमों के अनुसार, उन्हें 14 दिनों के भीतर इनमें से एक सीट से अनिवार्य रूप से इस्तीफा देना होगा, जिसके बाद उस सीट पर उपचुनाव आयोजित किया जाएगा।

थलापति विजय की TVK तमिलनाडु में जीती सर्वाधिक सीटें

TVK, 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। परंतु, सरकार बनाने के लिए आवश्यक 118 सीटों के बहुमत से यह अभी भी 10 सीटें कम है। ऐसे में, TVK के लिए सत्ता में आने के लिए गठबंधन करना अत्यंत अनिवार्य होगा, ताकि वे सरकार बना सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+