Bandar Teaser Out: डिस्को, डेटिंग ऐप और खौफनाक ट्विस्ट, 'बंदर' में दिखेगा बॉबी देओल का सबसे खतरनाक अवतार

Bandar Teaser Out: बॉबी देओल (Bobby Deol) पिछले कुछ समय से लगातार अपने दमदार किरदारों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। 'एनिमल' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब बॉबी देओल बिल्कुल अलग अंदाज में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'बंदर' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

फिल्म 'बंदर' का दमदार टीजर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म 'बंदर' का दमदार टीजर आज यानी 7 मई 2026 (गुरवार) को रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने किया है और पहली बार बॉबी देओल उनके साथ काम कर रहे हैं। टीजर देखकर साफ पता चल रहा है कि ये फिल्म आम बॉलीवुड मूवीज से काफी अलग होने वाली है।

डेटिंग ऐप से शुरू होती है कहानी, फिर आता है खौफनाक मोड़

-फिल्म 'बंदर' की कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल एक ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी एक डेटिंग ऐप के जरिए अचानक बदल जाती है।

-टीजर में शुरुआत में सबकुछ रंगीन और मनोरंजक नजर आता है। बॉबी देओल 70 के दशक के डिस्को स्टार वाले अंदाज में दिखाई देते हैं। वह गिटार बजाते, डांस करते और ग्लैमरस दुनिया में खोए नजर आते हैं। बैकग्राउंड में पुरानी फिल्मों वाला माहौल और म्यूजिक पूरी तरह रेट्रो फील देता है।

Bandar Teaser

- हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, माहौल अचानक डरावना और रहस्यमयी हो जाता है। डेटिंग ऐप पर मिली एक लड़की बॉबी देओल के किरदार को ऐसी साजिश में फंसा देती है, जहां से उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

अनुराग कश्यप के निर्देशन का दिखा डार्क अंदाज

-टीजर के दूसरे हिस्से में कहानी का टोन पूरी तरह बदल जाता है। बॉबी देओल का किरदार पुलिस और रहस्यमयी घटनाओं के जाल में फंसता नजर आता है। यही ट्विस्ट फिल्म को और ज्यादा दिलचस्प बना देता है।

-अनुराग कश्यप अपने डार्क और रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं और बंदर के टीजर में भी उनका वही सिग्नेचर स्टाइल साफ दिखाई देता है। तेजी से बदलते शॉट्स, रहस्य से भरा बैकग्राउंड और बॉबी देओल का बदला हुआ अंदाज टीजर को अलग लेवल पर पहुंचा देता है।

बॉबी देओल के करियर का सबसे हटकर किरदार

-बॉबी देओल ने पिछले कुछ सालों में अपनी इमेज को पूरी तरह बदल दिया है। जहां कभी उन्हें रोमांटिक और फैमिली फिल्मों के लिए जाना जाता था, वहीं अब वह डार्क और इंटेंस किरदारों में दर्शकों को हैरान कर रहे हैं।

-फिल्म 'बंदर' में उनका किरदार अब तक के सबसे अलग रोल्स में गिना जा रहा है। टीजर में उनकी बॉडी लैंग्वेज, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

-जानकारी के अनुसार फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी. शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्दी सेन, जितेंद्र जोशी और नागेश भोसले जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

-फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी चर्चित कहानियों पर काम कर चुके हैं।

टीजर देखकर फैंस बोले- लॉर्ड बॉबी का तूफान आने वाला है

-टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। कई लोगों ने इसे बॉबी देओल के करियर का सबसे दमदार टीजर बताया है। एक शख्स ने लिखा है- पूरा पैसा वसूल पागलपन आने वाला है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- बॉबी देओल अब अपने पीक फेज में हैं।

-कुछ फैंस ने तो यहां तक कहा है कि इस फिल्म के लिए बॉबी देओल को कई बड़े अवॉर्ड्स मिल सकते हैं। अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म 'बंदर'?

फिल्म 'बंदर' आगामी 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के बाद अब फैंस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+