अब हर महीने 10 तारीख तक सीधे खाते में आएगें पेंशन के पैसे, बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Bihar Government Social Security Pension Yojana: बिहार की सम्राट सरकार ने राज्य के करोड़ों जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत दी है। राज्य के 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक साथ 1,423.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसका लाभ बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों में 44.39 लाख पुरुष और 53.45 लाख महिलाएं शामिल हैं।

Advertisement

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होनें कहा कि अब से हर महीने 10 तारीख तक पेंशन का पैसा हर लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी। सरकार का कहना है कि पेंशन की राशि 400 रुपये से 1,100 रुपये प्रति माह करने से और समय पर भुगतान की नई व्यवस्था से लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आसानी भी होगी।

Advertisement

बिहार में 3 पेंशन योजना हो रही संचालित

बिहार सरकार राज्य में 3 पेंशन योजना चला रही है। इनमें लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना और मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना शामिल है। इन योजनाओं के जरिए बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को सरकार की ओर से हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नियमित आर्थिक सहयोग देकर उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।

Advertisement

सरकार का कहना है कि पेंशन की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और भुगतान प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी बनी है। साथ ही अनियमितताओं और देरी की संभावना भी कम हो गई है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Fraud Alert: 2000 की किस्त के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता, भूलकर भी न करें ये गलती

Advertisement

राज्य सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर रही है, जो योजना के पात्र होने के बावजूद अब तक इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसके लिए पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पंचायत बैठकों में ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई जाए और उन्हें जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाए।

Advertisement

60 वर्ष से अधिक आयु के लोग कर सकते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन सभी पात्र लोगों से अपील की है, जिन्होंने अभी तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जल्द आवेदन करें। इससे उन्हें हर महीने मिलने वाली पेंशन का लाभ समय पर मिल सकेगा। सरकार ने लाभार्थियों से अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराने की अपील की है। इससे डीबीटी के जरिए पेंशन का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे उनके खाते में पहुंच सकेगी।

Advertisement

समस्या होने पर कहां करें संपर्क

यदि किसी लाभार्थी को पेंशन मिलने में कोई परेशानी आती है या योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो वह टोल फ्री नंबर 1800-3456-262 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan की 24वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं? घर बैठे मोबाइल फोन से कैसे करें चेक

More From OneIndia