बांकीपुर उपचुनाव में लालू प्रसाद यादव ने भरा पर्चा, 25वीं बार चुनाव मैदान में, कुल संपत्ति कर देगी हैरान

Lalu Prasad Yadav Net Worth: बांकीपुर में 30 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव होना है। इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। हर ओर चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इसी बीच बांकीपुर के एक उम्मीदवार का नामांकन चर्चा में है। वजह भी हैरान करने वाली है। दरअसल, जिस उम्मीदवार की हम बात कर रहे हैं उनका नाम है लालू प्रसाद यादव। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो के नाम से मेल खाने की वजह से ये उम्मीदवार सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लालू प्रसाद यादव ने नामांकन दाखिल किया है। लालू प्रसाद यादव सारण जिले के मढ़ौरा के जादो रहीपुर गांव के रहने वाले हैं। 47 वर्ष के लालू प्रसाद अब तक 24 चुनाव लड़ चुके हैं और ये उनका 25वां चुनाव है। नामांकन के बाद लालू प्रसाद यादव की संपत्ति भी चर्चा में है।

Lalu Prasad Yadav Net Worth

कितनी है बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लालू प्रसाद यादव की नेटवर्थ?

बांकीपुर उपचुनाव के लिए भरे हलफनामे के अनुसार लालू प्रसाद यादव के पास 1 लाख रुपये नकद हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपये नकद हैं। पति-पत्नी के पास सम्मिलित रूप से 3 लाख के लगभग का गोल्ड है। बात करें गाड़ियों की तो लालू प्रसाद यादव के नाम पर एक अल्टो कार दर्ज है। उनके पास तीन बीघा पुश्तैनी जमीन भी है।

ये भी पढ़ें: BDO की खौफनाक साजिश! 10 लाख का दहेज या महिला दारोगा से इश्क? घुट-घुट कर गई अमृता की जान

हलफनामे के मुताबिक बांकीपुर से निर्दलीय उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव के ऊपर किसी भी तरह का कर्ज या सरकारी देनदारी नहीं है। साथ ही साथ वो एक साफ छवि वाले उम्मीदवार हैं। लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए लालू प्रसाद यादव के पास दूसरा कोई आय का स्रोत नहीं है। myneta पर मौजूद डिटेल्स के अनुसार 2025 में लालू प्रसाद यादव की कुल संपत्ति 7,84,000 रूपये से ऊपर थी।

चुनावी हलफनामों पर नजर डालें तो लालू प्रसाद यादव की घोषित संपत्ति में पिछले कुछ चुनावों के दौरान बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 2.86 लाख रुपये बताई थी। इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के अलग-अलग चुनावी हलफनामों में उनकी संपत्ति 33.80 लाख रुपये, 58.50 लाख रुपये और 72.90 लाख रुपये तक दर्ज की गई। हालांकि, इन सभी चुनावी हलफनामों के अनुसार उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।

लालू प्रसाद यादव के पिछले शपथ पत्र के अनुसार उनकी कुल घोषित संपत्ति करीब 13.60 लाख रुपये थी। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 1997 में पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, मरहौरा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। इससे पहले उन्होंने 1995 में खेदान प्रसाद हाई स्कूल, सिलहौरी (मरहौरा) से मैट्रिक परीक्षा पास की थी।

बांकीपुर में क्यों हो रहा है उपचुनाव, किस दिन होगी वोटिंग?

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना की जाएगी। इस सीट पर भाजपा, राजद, जन सुराज समेत कई दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। राजधानी पटना की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि यहां प्रमुख दलों के साथ नए और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: करोड़ों की जमीन, आधा किलो सोना, 241 करोड़ रुपये की कमाई! रेखा गुप्ता-प्रशांत किशोर की नेटवर्थ में कितना अंतर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+