Election: खटाखट के बाद अब राहुल गांधी ने कहा टकाटक, टकाटक, टकाटक, बोले- अग्निवीर योजना कूड़ेदान में फेकेंगे
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी पर लगातार जमकर हमला बोल रहे हैं। रविवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज के मुंगेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा कि देश के नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है। इसलिए अब हम देश में करोड़ों लोगों को लखपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की लिस्ट बनाई जाएगी और हर गरीब परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा।

महिलाओं के नाम का चयन किए जाने के बाद उनके बैंक खाते में टकाटक... टकाटक... टकाटक... रुपया भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से ही खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा और 1 साल में एक लाख रुपए खाते में डाले जाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया गया है। सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगार और स्नातक पास छात्रों के अकाउंट में भी खटाखट...टकाटक होने जा रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरीके से मोटरसाइकिल के टंकी में फ्यूल डालते हैं उसके बाद चाबी लगाकर बाइक स्टार्ट की जाती है इस तरह हम आपकी जेब में साल में एक लाख टकाटक टकाटक टकाटक डालने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था खत्म कर दी है।
राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि आपकी लड़ाई संविधान की लड़ाई है। भाजपा और आरएसएस लोग इस पर आक्रमण कर रहे हैं। मैं उनको यह कहना चाहता हूं कि यह जनता का संविधान है और कोई शक्ति इसे फाड़ नहीं सकती है। मनरेगा मजदूरों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों को ढाई सौ रुपए मिलता है इसे हम 400 रुपए कर देंगे।
वहीं अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान बच्चे का तभी नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने सभी परीक्षाएं लीक करा दीं। जो नौजवान आए हैं इनके एक तिहाई जीवन को भाजपा ने बर्बाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने भी कहा कि अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications