ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राशिफल में आप सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं..
Today Horoscope : 28 मई 2021 जानें आज का दैनिक राशिफल सभी राशियों के लिए
मेष: आर्थिक संकट बरकरार रहेगा
आर्थिक संकट बरकरार रहेगा। कार्य-व्यवसाय में मंदी का दौर चलेगा। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ: शारीरिक रोग परेशान करेंगे
शारीरिक रोग परेशान करेंगे, लेकिन घबराने की बात नहीं है, जल्द ही यह समय बीत जाएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के अफसरों का स्थानांतरण हो सकता है।
मिथुन: योग-प्राणायाम करें
खानपान का ध्यान रखें, योग-प्राणायाम करें। धर्म-संस्कृति, अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के साथ सामंजस्य बढ़ेगा।
कर्क: खानपान का ध्यान रखें
मानसिक कष्ट दूर होंगे और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक है। खानपान का ध्यान रखें, यात्राएं बिलकुल ना करें, घर में ही रहें।
सिंह: मन में आएगी सात्विकता
मन में सात्विकता के साथ तेज भी आएगा। आत्मविश्वास के दम पर मुश्किल कामों पर भी जीत हासिल करने में कामयाब होंगे। कार्यों में ठहराव रहेगा।
कन्या: परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे
परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे राशि स्वामी बुध का गोचर इस समय कुंभ राशि में हो रहा है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में सावधानी बरतें।
तुला: प्रेम संबंध मजबूत होंगे
आर्थिक संपन्नता प्राप्त होगी। धन का आगमन होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा संभलकर चलने का वक्त है। स्वयं और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक: आत्मविश्वास और धैर्य से काम लें
आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। दवाओं पर खर्च होगा। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, इसलिए आत्मविश्वास और धैर्य से काम लें।
धनु: सात्विक जीवनशैली अपनाएं
बिगड़े संबंधों को सुधारने का है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। शेयर, बीमा, प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस करने वालों को हानि।
मकर: परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा
आपकी आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी, प्राच्य विद्याओं और रहस्यमयी साहित्य की ओर आपका रूझान रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। सेहत नरम-गरम हो सकती है।
कुंभ: आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है
अपने मन के विचारों को शब्दों का रूप देंगे, जिससे संभव है आप कामयाबी का नया शिखर छू लें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन आने वाला कल बेहतर है।
मीन: किसी काम में नहीं लगेगा मन
जीवन में ठहराव महसूस करेंगे। परिवार के साथ कुछ मजेदार करने का प्रयास करें। सेहत का ध्यान रखें। रोगों पर खर्च हो सकता है।
ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल