MI vs CSK: क्या बारिश बिगाड़ेगी मुंबई-चेन्नई का खेल? मैच से पहले वानखेड़े से आई बड़ी अपडेट

MI vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 33वें मुकाबले में आज क्रिकेट जगत की दो सबसे सफल टीमें आमने-सामने होंगी। मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली इस भिड़ंत को आईपीएल का एल-क्लासिको कहा जाता है। हालांकि, इस बार दोनों ही टीमें प्वॉइंट्स टेबल के निचले आधे हिस्से में संघर्ष कर रही हैं और अपनी स्थिति सुधारने के लिए इस मैच को जीतना उनके लिए बेहद जरूरी है।

जीत की पटरी पर लौटी मुंबई (MI vs CSK IPL 2026)

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से हराकर जोरदार वापसी की है। तिलक वर्मा का शतक और अश्वनी कुमार की 4 विकेट की शानदार गेंदबाजी ने टीम का मनोबल ऊंचा कर दिया है। हार्दिक पंड्या अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे। मुंबई ने पिछला मैच गुजरात के खिलाफ जीतकर मनोबल हासिल की है।

MI vs CSK 1

चेन्नई सुपर किंग्स को जीत की तलाश

दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स निरंतरता की तलाश में है। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 रनों की हार और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के खराब फॉर्म ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चेन्नई के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में फिर से मजबूती से लौटने का मौका है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई 21-18 से आगे है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच आज फिर बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा

इस सीजन में यहां खेले गए तीनों मैचों में पहली पारी का स्कोर 190 के पार रहा है, जिसका औसत 218 रन है। यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के चलते लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें अधिक सफल रही हैं। अब तक यहाँ हुए 128 मैचों में से 70 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। टॉस जीतने वाला कप्तान बिना किसी संदेह के पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि आज रात मुंबई का मौसम खेल के लिए बिल्कुल सही रहेगा। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे मैच में किसी भी प्रकार की बाधा की आशंका नहीं है। मैच के दौरान तापमान करीब 28°C रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए आरामदायक है। 41% की मध्यम नमी का मतलब है कि ओस का प्रभाव बहुत कम रहेगा, जिससे दोनों टीमों को समान अवसर मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+