Friday OTT Release: अप्रैल 2026 के चौथे हफ्ते में ओटीटी पर देखें ये 7 फिल्में-सीरीज, क्राइम-थ्रिलर का डबल डोज
Friday OTT Release: अप्रैल का चौथा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं, जो आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भर देंगी। क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर ये कंटेंट आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होने लायक है।
इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट की भरमार
कुल मिलाकर अप्रैल का ये चौथा हफ्ता OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार लेकर आया है। चाहे आप थ्रिलर के शौकीन हों, हॉरर पसंद करते हों या फिर म्यूजिकल ड्रामा देखना चाहते हों, हर जॉनर के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है।

अप्रैल 2026 के चौथे हफ्ते में ओटीटी पर देखें ये 7 फिल्में-वेब सीरीज
1. फ्रॉम सीजन 4 (From Season 4)
'फ्रॉम' का चौथा सीजन एक बार फिर दर्शकों को रहस्य और डर की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। इसका पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है जबकि दूसरा एपिसोड आगामी 26 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आएगा। अगर आपको ट्विस्ट और सस्पेंस पसंद है तो ये सीरीज परफेक्ट ऑप्शन है।
2. 24
'24' वेब सीरीज एक बार फिर चर्चा में है। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की इस पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। अब ये सीरीज आगामी 24 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज होने जा रही है, जहां दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा।
3. बैंड मेलम (Band Melam)
साउथ की दमदार फिल्म 'बैंड मेलम' इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। ये फिल्म म्यूजिकल ड्रामा के साथ रोमांस का खूबसूरत मिश्रण पेश करती है। साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए ये फिल्म आगामी 24 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर उपलब्ध होगी।
4.स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85 (Stranger Things: Tales From '85)
'स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ये वेब सीरीज आगामी 23 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी और इसमें Stranger Things की दुनिया को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। मिस्ट्री और साइंस-फिक्शन पसंद करने वालों के लिए ये शानदार ऑप्शन है।
5. प्रतिछाया (Prathichaya)
'प्रतिछाया' इस हफ्ते की चर्चित रिलीज में शामिल है। राजनीति और सत्ता के खेल पर आधारित ये फिल्म दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देगी। इस फिल्म को आगामी 24 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देखा जा सकेगा।
6.एपेक्स (Apex)
हॉलीवुड फिल्म 'एपेक्स' का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। इस मूवी में Charlize Theron और Taron Egerton की जोड़ी नजर आएगी। दमदार एक्शन और रोमांच से भरपूर ये फिल्म आगामी 24 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो रही है।
7. इफ विशेस कुड किल (If Wishes Could Kill)
इफ 'विशेस कुड किल' वेब सीरीज में एक ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो एक रहस्यमय ऐप के इर्द-गिर्द घूमती है। 8 एपिसोड की ये वेब सीरीज हॉरर, थ्रिल और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण है। इसे भी आगामी 24 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications