UP Board Result 2026 12th Toppers List: 12वीं में शिखा का जलवा, टॉप 10 में किस-किस को मिली जगह?

UP Board Result 2026 12th Toppers List: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म हो गया है। इसके साथ ही छात्रों की नजर टॉपर्स लिस्ट पर भी टिकी हुई है। हर साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद रिजल्ट जारी होने के साथ प्रदेश के मेधावी छात्रों के नाम भी सामने लाता है, जिनकी सफलता लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनती है।

इस बार भी छात्र, अभिभावक और स्कूल प्रशासन यह जानने को उत्सुक हैं कि किसने प्रदेश में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि टॉपर्स लिस्ट केवल अंकों की नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और लगातार तैयारी की कहानी भी होती है। इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

UP Board Result 2026 Toppers List

UP Board 12th Topper List

UP बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल शिखा वर्मा ने 97.60% (488/500) अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष लड़कियों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

रैंक स्टूडेंट का नाम प्रतिशत क्षेत्र
1
1 शिखा वर्मा 97.60% सीतापुर
2
2 श्रेया वर्मा 97.50% बाराबंकी
3
2 नंदिनी गुप्ता 97.20% बरेली
4
3 पूजा पाल 97.33% बाराबंकी
5
3 सुरभि यादव 97.00% बरेली

UP Board 12th Result 2026: SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो हो रही है या खुल नहीं रही, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना UP Board 12वीं का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। यह तरीका खासकर उस समय काम आता है जब रिजल्ट जारी होते ही साइट पर ज्यादा लोड हो जाता है।

SMS से रिजल्ट देखने का तरीका

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
नया SMS टाइप करें:
UP12 रोल नंबर
(उदाहरण: UP12 1234567)
अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें
कुछ देर में मिलेगा रिजल्ट

SMS भेजने के बाद कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। इसमें आपके विषयवार अंक और कुल अंक की जानकारी दी जाएगी।

2025 में किसने किया टॉप?

पिछले साल 2025 में UP बोर्ड 10वीं परीक्षा में जालौन के यश प्रताप सिंह ने सबसे ज्यादा अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वहीं 12वीं परीक्षा में महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे राज्य में टॉप किया था। दोनों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया।

JAC 10th Result 2026 Out: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित, कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड और टॉपर लिस्ट?
JAC 10th Result 2026 Out: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित, कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड और टॉपर लिस्ट?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+